उत्तराखंड के पर्फॉर्मर अधिकारी होंगे सम्मानित

0
1155

भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2017 के अवसर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक”  से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” के लिये,अजय रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमायू परिक्षेत्र  वश्री संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अभिसूचना, एस.टी.एफ. उत्तराखण्ड देहरादून का नाम चुना गया हैं।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” के लिये

  • जगतराम जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी
  • खुशहाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक/मण्डलाधिकारी हरिद्वार।
  • चक्रधर अन्थ्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • महानन्द, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार
  • दीवान सिंह, प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी, 46 पीएसी रुद्रपुर के नाम अागे अायें है।

साथ ही साथ, उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2017 के अवसर पर सतोपंथ शिखर अभियान के अन्तर्गत दिनांक 10-06-2017 को सफलतापूर्वक आरोहण किये जाने के फलस्वरूप विशिष्ट कार्य के लिए  श्री नवनीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक, एसडीआरएफ, उत्तराखण्ड को  “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह को लिये घोषित अधिकारियों  को पुलिस मुख्यालय प्रांगण में 15 अगस्त 2017 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया जायेगा।