जाम के झाम से नहीं मिल रहा आराम,लोग परेशान

0
950

हरिद्वार। सड़कों के जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। जिस कारण आमजन जाम के झाम से हलकान हैं। रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग एवं शिव मूर्ति चौक के अलावा ललतारौ पुल चौक पर वाहनों की कतारें लगने से यात्री श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा मुख्य मार्गो पर भारी संख्या में थ्री व्हीलर, विक्रम, बैटरी चलित रिक्शाओं की बढ़ती संख्या के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ललतारौ पुल पर घंटों जाम लगने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण बार-बार वाहनों का जाम लग जाता है। लोगों को जाम से किसी भी प्रकार से निजात नहीं मिल पा रहा है। शिव मूर्ति चैक से लेकर ललताराव पुल तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं। थ्री व्हीलर विक्रम एवं बैटरी चलित रिक्शाओं की बढ़ती भीड़ से आये दिन सड़कों का जाम बढ़ रहा है। महानगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि यात्री वाहनों की भरमार होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। वाहनों की बढ़ती संख्या संकरे मार्ग परेशानी का सबब बने हुए है। हरकी पौड़ी से लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं। हाइवे निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण नगर की सड़कों पर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। हाइवे अथोरिटी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सुनील सेठी ने कहा कि जल्द से जल्द हाइवे निर्माण कार्य तेजी से किया जाये साथ ही परिवहन विभाग को यात्री वाहनों की संख्या पर अंकुश लगाना चाहिये। लगातार बैटरी चलित रिक्शाओं के परमिट धड़ल्ले से दिये जा रहे हैं। जिसके चलते यातायात बुरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यातायात प्लान पूरी तरह से लागू कराया जाये जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधाये ना हो।