पेन-इंडिया के नौनिहालों ने तिरंगे रंग में रंगा भारत

0
622

डोईवाला, पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौनिहालों ने भारत के नक्से को तिरंगे रंग में रंगा।

पेन-इंडिया स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने भारत के नक्शे में अपनी इच्छानुसार रंग भरे। प्रतियोगिता में सभी बच्चों की पेंटिंग को सराहा गया। प्रतियोगिता में जैसमिन, शाहिद व स्तुति की पेटिंग को प्रथम, दितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने बताया कि, “भारत में अब भी आठ करोड़ से ज्यादा बच्चे किसी न किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाते। कहा कि शिक्षित समाज से ही राष्ट्र व प्रदेश का विकास संभव है। स्कूल से वंचित समाज के निर्धन बच्चों के लिए ही पेन-इंडिया स्कूल का संचालन पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है।”

फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप रावत व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने, “पेन-इंडिया स्कूल में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखा जाता। बच्चों के समग्र विकास के लिए एक्टीविटी बेस्ड एजुकेशन दी जाती है, ताकि वह आसानी से उसे समझ सकें। कहा कि बच्चो का सर्वांगिण विकास ही पेन-इंडिया फाउंडेशन का उद्देश्य है।”

इस दौरान वॉलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी भी मौजूद रही।