विधानसभा अध्यक्ष को भेंट किया पेन-इंडिया का वार्षिक कैलेंडर

0
497

डोईवाला- पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल का वार्षिक कैलेंडर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को भेंट किया। कैलेंडर में शामिल उत्तराखंड की महान विभूतियों के संक्षिप्त विवरण को विधानसभा अध्यक्ष ने सराहा।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैलेंडर में संक्षित विवरण के साथ उत्तराखंड की महान विभूतियों का संक्षिप्त विवरण ‘गागर में सागर’ भरने के समान है।

पेन-इंडिया के वार्षिक कैलेंडर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि, “कैलेंडर में शामिल विभूतियां हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्कूल के नौनिहालों व युवाओं को उत्तराखंड के इन विभूतियों को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से निर्धन बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया।” साथ ही स्कूल में आकर बच्चों से मिलने की भी इच्छा जाहिर की। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि, “कैलेंडर का उद्देश्य नौनिहालों व युवाओं को उत्तराखंड की विभूतियों से रुबरू करवाना है।” इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी तजेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

कैलेंडर में शामिल विभूतियां

पेन-इंडिया फाउंडेशन के वार्षिक कैंलेंडर में वीरभड़ श्री माधो सिंह भंडारी, वीरंगना तीलू रौतेली, विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी, क्रांतिकारी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन, प्रथम परम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कॉमरेड पूरन चंद जोशी, योग गुरु स्वामी राम, चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी, पर्वतीय गांधी इंद्रमणी बडोनी, जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’, हिमालय पुत्री बछेंद्री पाल का संक्षित विवरण दिया गया है।