सदस्यता कार्यक्रम में मसूरी से 25 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी

0
443

देहरादून,  मसूरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान में तहत 25 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। इस अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छों से सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया।

विधायक जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर जनता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि, “केन्द्र एवं राज्य सरकार ने जनहित के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है और इसका लाभ लगातार जनता को मिल रहा है। उन्होनें कहा कि मसूरी में जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जा रहा है जो 2022 तक पूर्ण हो जाऐगा।पार्किंग का निर्माण भी मसूरी के लिए प्राथमिकता है और यह कार्य अगले पर्यटन सीजन से पहले पूर्ण हो जाऐगा।”

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य रुप से सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, आईटीबीपी के सेवानिवृत कमाण्डेट राजश्री रावत, बाल्मिकि समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल, पूर्व सभासद अरविन्द गुसांई, रामकुमार गोयल, सुनील गोयल, रमेश, खेमराज, अशोक मित्तल, मोहन लाल अग्रवाल आदि रहे।

इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, मुकेश धनाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, अरविन्द सेमवाल, राकेश अग्रवाल, कमल शर्मा, रविन्द्र गोयल आदि उपस्थित रहे।