पिथौरागढ़ में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 15 लोग घायल

0
508
Representational Image
देहरादून। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम के करवट लेने के साथ बारिश शुरू हो गई है। देहरादून में गुरुवार सुबह बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली।  हरिद्वार जिले में झमाझम बारिश हुई है।
पिथौरागढ़ जिले के तहसील गड़ाई गंगोली ग्राम कांडा धनौला शेरा में सुबह करीब 9:30 बजे एक मकान ढहने से एक व्याक्ति हयात सिंह (78) की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा। बताया जा रहा सभी ​पूजा के लिए एकत्र हुए थे, तभी अचानक मकान की छत लोगों के ऊपर गिर गयी।​ मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन आंशिक रूप से लेकर आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि ए​क और दो सितंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं।