राजनीति: आप को 21 दिन में एक लाख मिस्ड कॉल

0
482
आप

आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड में बढ़ते कुनबे को लेकर उत्साहित है। आप का दावा है कि सदस्यता के लिए 21 दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने मिस्ड कॉल की है। यह लक्ष्य 45 दिन में पूरा करना था, लेकिन समय से पहले लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताया है।

आप नेता रवींन्द्र जुगरान ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देहरादून में उत्तराखंड के सदस्यता अभियान के लिए 1 फरवरी को 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया था। इस अभियान के तहत 45 दिन में 1 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य था।  21 दिन में आम आदमी पार्टी के इस सदस्यता अभियान में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मिस्ड कॉल आने से पार्टी में उत्साह है। अब तक 103762 मिस्ड कॉल  इस सदस्यता अभियान के लिए आई हैं। इस दौरान सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 6500 जनसभाओं के लक्ष्य के तहत अब तक  2540 जनसभा हो चुकी हैं।
किस जिले से कितनी मिस्ड कॉल
  • अल्मोड़ा-8850
  • बागेश्वर-3758
  • चमोली-3313,
  • चंपावत-2409
  • देहरादून-16228
  • हरिद्वार-14838
  • नैनीताल-10569
  • पौड़ी-9653
  • पिथौरागढ़-3650
  • रुद्रप्रयाग-2598
  • टिहरी-8859
  • यूएस नगर-17366
  • उत्तरकाशी-1671