वृद्ध महिला ने नदी में लगाई छलांग, लापता

0
440
गोपेश्वर, चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड सिमली के पास पिंडर नदी में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला ने छलांग मार दी। वृद्धा का अभी तक पता नहीं चला पाया है। वृद्धा के पति की सूचना पर कर्णप्रयाग थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।
सिमली निवासी सोबन सिंह गुसांई ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी सुखदेवी (83) किसी को बिना कुछ बताए घर से चली गई। काफी देर तक उसके घर ना आने पर खोजबीन की गई तो उसके चप्पल व कपड़े पिंडर नदी के किनारे मिले है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।
सोबन सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व उनके पोते की दुर्घटना में मौत हो गई थी उसके बाद से उसकी पत्नी सुखदेवी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
इधर, थाना प्रभारी कर्णप्रयाग गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि, “घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर खोजबीन कर रही है। क्षेत्र में बारिश होने के कारण नदी में पानी का स्तर उपर हो गया है जिससे खोजबीन में परेशानी आ रही है”