एनएसयूआई ने गठित की एमकेपी महाविद्यालय की कार्यकारिणी

0
506

देहरादून,  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने  महादेवी कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में इकाई का गठन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

उर्वशी चौहान को कॉलेज प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा इकाई अध्यक्ष के रूप में रेश्मा बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की ओर से उपाध्यक्ष के लिए सिमरन और मन्तशा को पदभार प्रदान किया गया। साथ ही पल्लवी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने कॉलेज इकाई के सहसचिव पद का जिम्मा छह छात्राओं को दिया। इनमें कालज, तन्ना, साक्षी, मानसी, सविस्ता और कविता शामिल हैं। कॉलेज मीडिया प्रभारी ईरम को बनाया गया।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कहा कि एनएसयूआई युवा राजनीति और देश के विकास में कार्य करती है। देश का विकास तभी हो सकता है जब देश का युवा राजनीति में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाएगा। उन्होंने गठित इकाई के पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को संगठन के प्रति नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की शपथ भी दिलाई।

समीर बने महासचिव
दूसरी ओर एनएसयूआई ने समीर अंसारी को डाकपत्थर के वीर केसरी चंद महाविद्यालय में महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा और निरंतर छात्रहितों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई। जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने उन्हें संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी।
a