गैरसैंण अभियान का संकल्प नोटा दबाकर हराएंगे गैरसैंण विरोधियों को

0
510

देहरादून, गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के संघर्ष स्थल पर जारी धरना मंच के ऐन मुंह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा भारी उकसावे की कार्रवाई की गई है| भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा आज टिहरी से पार्टी की प्रत्याशी के लिए मंच बनाया गया जिसको कि गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के धरना के ऐन मुंह पर खड़ा कर दिया गया| इससे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के सभी कार्यकर्ता और अभियानकर्मी बेहद खफा और आक्रोशित हो उठे|

भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन के लिये स्टेज को गैरसैण अभियान के धरना मंच के मुंह पर बनाने पर गैरसैण अभियान कर्मियों ने भारी संयम का परिचय देकर किसी भी अप्रिय स्थिति को पैदा ना होने की सूझबूझ भरी रणनीति बनाई| गैरसैण अभियान कर्मियों ने उसके पुनः बाद बैठक कर संकल्प लिया कि आज गैरसैंण मंच के ऐन मुंह पर प्रत्याशी का स्टेज तैयार करने की उकसावे की कारवाई और इस तरह की तानाशाही मनोवृत्ति और अलोकतांत्रिक दर्शन का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना बेहद आवश्यक है| और इसके लिए चुनाव बेहद उपयुक्त माध्यम भी है |

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कहा है कि, “समय आ गया है कि गैरसैंण समर्थक शक्तियों को नोटा के पक्ष में लामबंद किया जाए| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान नोटा को दबाकर व नोटा के पक्श में माहौल पैदा कर सभी गैरसैण विरोधियों को परास्त करने की रणनीति पर आगे बढ़ेगा| गैरसैंण अभियान नोटा को ही प्रत्याशी बना कर पांचों संसदीय क्षेत्रों में प्रचार करने की व्यापक रणनीति पर अब आगे बढ़ेगी|”