50 वर्षो से क्षेत्रवासियों की मांग को विधायक गणेश जोशी ने किया पूर्ण

0
598

देहरादून, अब देहरादून से धनौल्टी जाने के लिए मसूरी से ही नहीं बल्कि मालदेवता से क्यारा होते हुए भी पहुॅचा जा सकता है। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रथम चरण में 417 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा अग्रेत्तर कार्यवाही की जानी है। इस सड़क की मांग क्षेत्र लोगों द्वारा पिछले 50 वर्षो से की जा रही थी। एक लम्बे प्रयास के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी की सक्रियता के चलते शासन ने राज्य योजना के अर्न्तगत प्रथम चरण में 417 लाख की धनराशि विभाग को जारी कर दी है।

विधायक गणेश जोशी ने इस सड़क का शिलान्यास किया। सरोना न्यायपंचायत क्षेत्र की एक बड़ी मांग पूर्ण होने की खुशी में क्षेत्रवासियों द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी का अभिनन्दन किया गया। रायपुर ब्लॉक के दूरस्थ गांव क्यारा पहुॅचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का विकास सदैव उनकी प्राथमिकता में रहा है। विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आर्शीवाद से मसूरी का समग्र विकास गतिमान है। विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 31 जनवरी को मालदेवता सिल्ला मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया जा चुका है। उन्होनें कहा कि इस मार्ग के बन जाने से देहरादून धनौल्टी जाने के लिए अत्यधिक समय में बचत होगी। उन्होनें कहा कि मसूरी में अस्पताल का लोकार्पण, रोपवे एवं भिलाडू खेल मैदान का शिलान्यास भी जल्द किया जाऐगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान देवेन्द्र पुजारा, जयपाल भण्डारी, लोनिवि सहायक अभियंता तरुण कपिल, अनुज कौशल, समीर पुण्डीर, घनश्याम नेगी, खिलानन्द मंमगाई आदि उपस्थित रहे।