नीट 2018 के परिणाम जारी, 660 अंकों के साथ प्रगुण शीर्ष पर

0
693

देहरादून। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा यानी नीट का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। एमबीबीएस,बीडीएस व आयुष यूजी में आयोजित नीट में दून के होनहारों का शानदार प्रदर्शन रहा। अभी तक की जानकारी के अनुसार प्रगुन आहूजा 660 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।इसके बाद दूसरा नंबर संस्कृति का है।उन्हें 632 अंक मिले हैं।सौम्या पालीवाल 630 अंक के साथ तीसरे,आकृति बडोला 608 अंक के साथ चौथे और सृजन पुर्वाल 602 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
प्रगुन ने देश में हासिल की 70वीं रैंक
प्रगुन आहुजा ने 660 अंक प्राप्त किया। प्रगुन का एआइआर रैंक 77 है। प्रगुन ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा दिल्ली के डीवीएस आरकेपुरम से 92 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा दून स्थित ब्राइटलैंड से 98.6 फीसद अंकों के साथ ही। प्रगुन ने बायोलॉजी में 330, फिजिक्स में 160 9 कैमिस्ट्री में 170 अंक प्राप्त किए। मेधावी छात्र प्रगुन को किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व एनटीएससी की स्कॉलरशिप मिलती है।
प्रगुन ने आगे बढ़ाई परिवार की परंपरा
प्रगुन का पूरा परिवार डाक्टर पेशे से जुड़ा है। प्रगुन के पिता डॉ. संदीप आहुजा सर्जन व मम्मी डॉ. रीना आहुजा स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रूप में जलकल्याण हॉस्पीटल देहरादून में कार्यरत हैं। प्रगुन के दो बड़ी बहनें सना कुमारी एवं रिया भी डाक्टर हैं। डॉ. आहूजा के तीनों बच्चों ने ब्राइटलैंड स्कूल से 10वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। साल 2016 में बेटे प्रगुन ने 98.60 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले 2011 में उनकी बेटी रिया आहूजा ने भी 98.60 फीसद अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं 2011 में सबसे बड़ी बेटी फना आहूजा ने 95.40 फीसद अंकों के साथ वरीयता सूची में स्थान बनाया था। डॉक्टर माता-पिता ने प्रगुन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बेटे ने उनके सपने को साकर कर दिया है।