नरेश बंसल को बनाया गया उत्तराखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष

0
1002

देहरादून। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ नेता नरेश बंसल को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने बड़ा दायित्व सौंपा है। बंसल को उत्तराखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अबतक नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री तथा भाजपा संगठन के अलावा 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष और सरकार व संगठन के प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे थे। बंसल पार्टी में महामंत्री संगठन रहकर पार्टी के रीति नीति से परिचित है। साथ ही साथ संगठन की एक-एक नस को जानने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है।
चुनाव अभियान समिति ​के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा के उम्मीदवार है जिस कारण वह चुनाव अभियान समिति को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे। वैसे भी उनके विरूद्ध कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके कारण यह चुनाव काफी रोचक हो गया है। भट्ट को अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र में पहले की अपेक्षा अधिक समय देना पड़ेगा। राजधानी देहरादून और नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभ क्षेत्र के बीच काफी दूरी है, चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष होने के कारण भट्ट को बार-बार देहरादून जाना पड़ रहा था। जिससे चुनाव प्रचार अभियान में उतनी धार पैनी नहीं रह पाती थी।

नरेश बंसल देहरादून के निवासी होने के कारण अपेक्षाकृत संगठन को अधिक समय दे पा रहे है। जिस कारण चुनाव अभियान समिति की बैठकेें व अन्य कार्य सरलता से संपादित हो सकेंगे । पार्टी संगठन की जानकारी, चुनाव अभियान की माहरथ तथा विशेषज्ञता के कारण बंसल को केन्द्रीय संगठन की ओर से चुनाव अभियान समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है। ड़ा धन सिंह भी नरेश वंसल की तरह पार्टी को समर्पित एवं कुशल संगठनकर्ता हैं। संगठन तथा चुनाव अभियान समिति को उनका मार्गदर्शन मिले और भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना वर्चस्व बनाये रखें, इस कारण केन्दीय संगठन द्वारा उन्हें संयोजक की जिम्मीदारी सौंपी है।