उत्तराखंड में निकाय चुनाव का ऐलान

0
918
FILE

(देहरादून) सोमवार को निकाय चुनाव की तिथि का एलान हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्र शेखर भट्ट ने किया तिथि का ऐलान। 92 निकाय में से 84 निकायो में होंगे चुनाव। तीन निकाय में आरक्षण घोषित न होने की वजह नही होगा चुनाव। इसके अलावा गंगोत्री, बद्रीनाथ केदारनाथ में चुनाव की जगह मनोनीत होते है सदस्य।आपको बतादें कि दो निकाय के गठन पर विवाद के चलते नही होंगे चुनाव।

  • 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नामांकन
  • 18 नवम्बर को होगा प्रदेश में एक चरण में चुनाव
  • 20 नवम्बर को चुनाव के आएंगे नतीजे

शहरी विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के पदों का आवंटन /आरक्षण निर्धारित किए जाने की अधिसूचना रविवार को जारी कर दिया है।


नगर निगम के नाम और नगर प्रमुख आवंटन/आरक्षण
नगर निगम देहरादून -अनारक्षित, नगर निगम ऋषिकेश -महिला, नगर निगम हरिद्वार- महिला, नगर निगम कोटद्वार -महिला, नगर निगम हल्द्वानी – अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर – पिछड़ी जाति, नगर निगम रुद्रपुर -अनुसूचित जाति।

नगर पंचायत के नाम और अध्यक्ष पद का आवंटन/आरक्षण
नगर पंचायत झबरेड़ा -अनारक्षित, नगर पंचायत लंढोरा -अनारक्षित, नगर पंचायत भगवानपुर -अनुसूचित जाति, नगर पंचायत पिरान कलियर -अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत पुरोला- अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत नौगांव – अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत नंदप्रयाग, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, नगर पंचायत पोखरी -अनारक्षित, नगर पंचायत गैरसैण -अनारक्षित, नगर पंचायत थराली – अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत पीपलकोटी -अनुसूचित जाति, नगर पंचायत कीर्तिनगर -अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत घनसाली -अनारक्षित, नगर पंचायत लंबागांव -महिला, नगर पंचायत चमियाला- महिला, नगर पंचायत गजा -महिला, नगर पंचायत अगस्त मुनि -महिला, नगर पंचायत उखीमठ – अनारक्षित, नगर पंचायत तिलवाड़ा -महिला, नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम जोंक – अनारक्षित, नगर पंचायत सतपुली -महिला, नगर पंचायत गंगोलीहाट-महिला, नगर पंचायत बेरीनाग-अनारक्षित, नगर पंचायत लोहाघाट- अनारक्षित, नगर पंचायत बनबसा – महिला, नगर पंचायत द्वाराहाट -अनारक्षित, नगर पंचायत भिकियासैंण -अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत कपकोट -अनारक्षित, नगर पंचायत कालाढूंगी – अनारक्षित, नगर पंचायत लाल कुआं – अनुसूचित जाति, नगर पंचायत भीमताल- अनारक्षित, नगर पंचायत महुवाडावरा – अनारक्षित, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी – अनारक्षित, नगर पंचायत केलाखेड़ा – अनारक्षित, नगर पंचायत दिनेशपुर- अनारक्षित, नगर पंचायत शक्तिगढ़ -अनारक्षित ,नगर पंचायत नानकमत्ता -अनारक्षित, नगर पंचायत गूलरभोज महिला है।

नगर पालिका परिषदों में-
नगर पालिका परिषद विकास नगर -अनुसूचित, नगर पालिका परिषद मसूरी- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद डोईवाला -अन्य पिछड़ी जाति, नगर पालिका परिषद मंगलौर- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद लक्सर- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर -अनारक्षित, नगर पालिका परिषद बाड़हाट-उत्तरकाशी -अनारक्षित, नगर पालिका परिषद बड़कोट- महिला, नगर पालिका परिषद चिनियालीसौड -अन्य पिछड़ी जाति महिला, नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर- अनुसूचित जाति, नगर पालिका परिषद जोशीमठ- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद गौचर- महिला, नगर पालिका परिषद कर्ण प्रयाग- महिला, नगर पालिका परिषद टिहरी- अन्य पिछड़ी जाति महिला, नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद चंबा -महिला, नगर पालिका परिषद देवप्रयाग- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती डालनवाला- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग- महिला, नगर पालिका परिषद पौड़ी- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद दुगड्डा- महिला, नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़- अनारक्षित ,नगर पालिका परिषद धारचूला- अनुसूचित जाति महिला, नगर पालिका परिषद डीडीहाट- महिला, नगर पालिका परिषद टनकपुर- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद चंपावत- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा -अनारक्षित, नगर पालिका परिषद रानीखेत चिनियानौला-अनुसूचित जाति महिला, नगर पालिका परिषद बागेश्वर -अनारक्षित , नगर पालिका परिषद नैनीताल- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद रामनगर- अन्य पिछड़ी जाति , नगर पालिका परिषद भवाली- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद गदरपुर- अन्य पिछड़ी जाति, नगर पालिका परिषद जसपुर – अनारक्षित, नगर पालिका परिषद किच्छा- अनुसूचित जाति, नगर पालिका परिषद सितारगंज- अनारक्षित, नगर पालिका परिषद खटीमा- अनुसूचित जनजाति महिला, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज- महिला है।