उत्तरकाशी : निम के पर्वतारोहियों ने निलांग घाटी की तीन प्रमुख चोटियां कीं फतह

0
697
निम
नेहरू पर्वतारारोहण संस्थान, उत्तरकाशी (निम) दुनियाभर में पर्वतारोेहण का अग्रणी संस्थान है। निम ने छह दिनों मे अधिकृत तिब्बत सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्र निलांग घाटी में स्थित तीन प्रमुख शिखरों नागा (4790), कू (5871ड) व अनाम शिखर (5616) पर सफल आरोहण किया है।
निम संस्थान छह दशक से भारतवर्ष की कई पर्वत चोटियों का आरोहण कर चुकी है। इन पर्वत शिखरों को अभी तक किसी दल ने आरोहण नही किया है।
वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान निम ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुये उत्तरकाशी में स्थित अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरो के आरोहण करने का निश्चय किया। निम ने दुर्गम क्षेत्र निलांग घाटी में स्थित तीन प्रमुख शिखरों नागा (4790), कू (5871ड) व अनाम शिखर (5616) के आरोहण के लिये 27 अगस्त 2020 को अभियान का आरम्भ किया। इन पर्वत शिखरों को अभी तक किसी दल ने आरोहण नहीं किया है। संस्थान के तीन सदस्य पर्वतारोहण दल ने पर्वत शिखर का 01 सितम्बर को रिकाॅर्ड अवधि 06 दिन में इन चोटियों का आरोहण किया और शिखरों से सभी आवश्यक जानकारी भी जुटाई है। अभियान दल का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के द्वारा एल्पाइन स्टाइल में किया गया तथा दल के अन्य सदस्य नायब सूबेदार गिरिश सिंह नेगी, तथा हवलदार अनिल कुमार थे। गुरुवार क़ो यह अभियान दल सफलतापूर्वक तीनों चोटियां को छूने के बाद लौट आया।
निम के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि इन पर्वतारोहण के विषय में सभी जानकारियां इण्डियन मांउटनियरिंग फाउनडेशन और उत्तराखण्ड़ टूरिज्म में दर्ज करा दी जायेगी। निम नीलांग घाटी का साहसिक पर्यटन के रूप में विश्व में स्थापित करने को दृढ़ संकल्पित है।