चारधाम यात्रा : 1.66 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

0
671
चार धाम
Chardham Yatra
देहरादून। चारधाम यात्रा अब जोर पकड़ने लगी है। एक सप्ताह में चारोंधाम को पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा डेढ़ लाख की संख्या पार कर गया है। यात्रा सीजन 2019 के पहले सप्ताह में कुल 1,66,864 यात्री देवभूमि उत्तराखंड पहुंकर देव दर्शन ​किए और पुण्य अर्जित किए हैं।
पुलिस मुख्याल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह की इस यात्रा में गंगोत्री धाम में 36 हजार 685 यात्रियों ने दर्शन पूजन किए। यमुनोत्री धाम में 47 हजार 206 यात्रियों ने दर्शन किए। इसके बाद नौ मई से देव दर्शन को श्रद्धालु श्री केदारनाथ की ओर रुख किये हैं। यहां पिछले पांच दिन की यात्रा में 31 हजार 584 यात्रियों ने दर्शन किए है जबकि बदरीनाथ में चार दिन की यात्रा पूरी होने पर 51 हजार 389 यात्रियों दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि बीते सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 09 मई को श्री केदारनाथ के कपाट और दस मई को बदरीनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गये। तब से यह यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आने वाले दिनों में यात्रा के जोर पकड़ने और संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।