तापमान में आया उछाल, गर्मी बढ़ी

0
480

देहरादून,  सूबे के तापमान में आए उछाल ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में रविवार का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं है। लेकिन 30 अप्रैल यानी मंगलवार से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को पारे में उछाल आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय करते नजर आये। सड़कों पर ज्यादातर महिलाएं छाता लेकर निकल रही हैं। रविवार को देहरादून में सीजन का सबसे गरम दिन साबित हुआ। यहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरिद्वार और पंतनगर में यह क्रमश: 40 और 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।