आसमान से बरस रही आग, ऋषिकेश में पारा 40 डिग्री से पार

0
413
ऋषिकेश, गर्म हवाओं के थपेड़े पूरे दिन शरीर को झुलसाते रहे। इंसान व पशु-पक्षी पूरे दिन गर्मी से राहत की जुगत में दिखे। मंगलवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। आसमान से बरसती आग के बीच कहीं राहत नहीं मिल रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया।  धूप की चपेट में आने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
सुबह आठ बजे से ही भगवान भास्कर ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई। दोपहर तक गर्मी असहनीय हो गई। लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से लोग बाहर निकले तो लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर में घरों के जाने वाले स्कूली छात्रों के चेहरे लाल हो गए। तेज धूप और तपिश के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। व्यवसायी अपनी दुकानों में आराम फरमाते दिखे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में धूप से पीड़ित लोगों के आने का सिलसिला पूरे दिन बना रहा।