बा​रिश के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत

0
474
देहरादून,  देहरादून में रात को हुई हल्की बारिश और आंधी से  तापमान कुछ कम हुआ था लेकिन गुरुवार को तापमान फिर से उछाल देखा गया। दून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 16, 17 जून को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरवाट हो सकती है और गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, “प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि 14 और 15 जून को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 16 और 17 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है।”
गुरुवार को देहरादून का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का 36.5 डिग्री मुक्तेश्वर में 24.7 डिग्री नई टिहरी में 28.6 डिग्री और पिथौरागढ़ में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।