पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी से लुढ़का दून का पारा

0
706
देहरादून, हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद दून सहित कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम से अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में चमक-गरज के साथ बारिश होने के आसार है। इसी बीच कहीं-कहीं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।
मौसम विभाग विज्ञान केन्द्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है। मंगलवार तक सामान्य के आसपास पहुंचने की संभावना है। उसके बाद अगले दो-तीन दिनों के दौरान सामान्य रहेगा। उन्होंने बताया कि 14 से 16 मई तक प्रदेश में अधिकांश रुप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम चमक-गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
देहरादून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा गया था लेकिन रविवार को पारा लुढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.8, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6, पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।