डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए महापौर ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान

0
492
ऋषिकेश,  तीर्थ नगरी ऋषिकेश में तेजी के साथ पांव पसार रहे, डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के सभी वार्ड में जागरुकता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ नगर की महापौर अनीता ममगांई और नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान ने किया।
अभियान के दौरान नगर की महापौर ने कहा कि डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। समय-समय पर अपने घरों में रखे खाली बर्तनों को भी देखना चाहिए कि उसमें पानी तो जमा नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे तत्काल खाली कर दें। आसपास दवाइयों का छिड़काव भी करें।
इस दौरान नगर के सभी 40 वार्डों में एक साथ जन जागरूकता अभियान भी प्रारंभ किया गया । इसके अंतर्गत डेंगू से बचने से संबंधित पर्चोंं का वितरण भी किया गया। इसमें सभी नगर पार्षदों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।