उत्तराखंड: महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग,जल्द होगा गठन

0
294
कांग्रेस

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर से प्राप्त पत्र के क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद यथावत रखते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को ध्यान रखते हुए प्रदेश कार्यकारणी, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले पंचायत, नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी फिर से राज्य में अपना परचम लहरायेगी।