लोहाघाट के युवक की हल्द्वानी में कोरोना से मौत

0
1019
शव
लोहाघाट के निकटवर्ती गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक ने मंगलवार तड़के हल्द्वानी के एसटीएच के आईसीयू में दम तोड़ दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चम्पावत जिले में कोरोना से पहली मौत से खलबली का माहौल है।
लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव का रहने वाला यह 40 वर्षीय  व्यक्ति मुंबई में वाहन चलाता था। लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में ही फंसा रहा। ढील के बाद यह व्यक्ति 18 मई को गांव पहुंचा था। तब से वह गांव के जूनियर हाईस्कूल में एकांतवास में था। 21 मई को तबीयत खराब होने पर उसे लोहाघाट सीएचसी में आइसोलेट कर दिया गया था। साथ ही उसका सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था।
24 मई को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एसटीएच भेज दिया गया था। तब से उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उसे वहां आईसीयू में रखा गया था। एसटीएच के एमएस डॉ. अजय जोशी ने बताया कि लोहाघाट निवासी उस युवक ने मंगलवार तड़के आईसीयू में दम तोड़ दिया है।