18 मार्च की रैली में ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता करेंगे प्रतिभाग

0
583

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 18 मार्च को आयोजित होने वाली रैली में ऋषिकेश से बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

देहरादून में होने वाली रैली को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अनीता ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सफलतापूर्वक भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को लेकर देहरादून में 18 मार्च को एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। रैली की सफलता को लेकर वार्ड स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश मंडल से लगभग 50 बसें देहरादून के लिए रवाना होंगी। बैठक में राजकुमारी जुगरान, हरीश तिवारी, रजनी बिष्ट, अनिता ममगाईं, रीना शर्मा, सीमा शर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।