एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में उत्तराखंड का एक जवान शहीद

0
572

(देहरादून) पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। इस गोलाबारी में उत्‍तराखंड का एक लाल शहीद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान लांस नायक संदीप थापा निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

जम्‍मू कश्‍मीर के रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार सुबह की गई गोलाबारी में उत्‍तराखंड के देहरादून का एक लाल शहीद हो गया।
पाकिस्तान की ओर से सुबह संघर्ष विराम के उल्लंघन में जवान लांस नायक संदीप थापा (35) दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के दौरान घायल हो गए। उन्हें  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया जाएगा। देहरादून निवासी शहीद संदीप थापा जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक के पद पर तैनात थे।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद संदीप थापा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, “उत्तराखंड के वीर शहीद ने देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। इसके लिए समूचा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उनके इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे।”