चुनावी मौसम में आखिरकार आई.एस.बी.टी फ्लाईओवर खुला यातायात के लिये

0
818

रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आई.एस.बी.टी. फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। विशेष आयोजनागत सहायता(एसपीए) के अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या 72 आई.एस.बी.टी. देहरादून में बने इस फोर लेन फ्लाईओवर की लागत 50 करोड़ 39 लाख रूपए है। 

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 983 मीटर लम्बाई का मल्टी एप्रोच फ्लाईओवर उत्तराखण्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके बनने से हमारा कान्फिडेंस बढ़ा है। हमारी योजना ऐसे आठ दस फ्लाईओवर और बनाने की है। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग को इसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। 

photo-isbt-flyover-01-dt-11-december-2016-1

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून पहले जेएनएनयूआरएम का फायदा नही उठा पाया था। हम देहरादून की तस्वीर बदलने की कोशिश कर रहे हैं। रिस्पना व बिंदाल रिवर फ्रंट डेवलपमेंट इसी दिशा में की गई पहल है। बल्लीवाला फ्लाईओवर शुरू किया जा चुका है जबकि बल्लुपुर फ्लाईओवर भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 

चुनावी मौसम में सरकार औऱ खासतौर पर मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और घोषणाओं की झड़ी लगा रखी है। ये घोषणाऐं कितना लोगों के वोट दिलाने में कामयाब रहती हैं ये तो चुनावी रण में ही पता चलेगा।