अंतराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा ने किया स्मृतिवन का दौरा

0
412
ऋषिकेश, हिमालय के मुख्यद्वार और तीर्थ नगरी ऋषिकेश के हरिद्वार ऋषिकेश बाई पास मार्ग पर लाल पानी वन क्षेत्र स्थित स्थापित स्मृतिवन को पहचान मिलने लगी है।
जिलाधिकारी देहरादून सी रवि शंकर सहित प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने यहां का निरीक्षण किया था। इसके बाद 12 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण एवं जलवायु कार्यकर्ता रिद्धिमा पाण्डेय ने अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह की ओर से स्मृतिवन का दौरा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई इस अनोखी पहल के बारे में जानकारी ली।
रिद्धिमा की पहचान दो माह पूर्व तब हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों के 16 बच्चों ने दुनियां के उन पांच देशों के खिलाफ मुकदमा कराया था जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उदासीन बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा पाण्डेय उसी पैनल का हिस्सा रही हैं जिन्होंने जलवायु परिवर्तन पर विश्व के उन पांच देशों के खिलाफ यूएन में मुकदमा दर्ज कराया था।
स्मृतिवन के अध्यक्ष पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने देवभूमि उत्तराखंड में जन्मी नन्हीं पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा को पर्यावरण संरक्षण के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।