अंतरराष्ट्रीय 72वां वार्षिक निरंकारी संत समागम से महकेगी हरियाणा की धरा

0
1303

सोनीपत,  सन्त निरंकारी मण्डल का 72वां वार्षिक संत समागम 16 से 18 नवम्बर होगा, जिसमें भारत के अलावा दूर देशों से भी निरंकारी श्रद्धालु शामिल होने आएंगे। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा गन्नौर के मध्य हल्दाना बोर्डर पर 615 एकड़ में 72वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष संत समागम मिशन का मुख्य विषय है- सन्त निरकारी मिशन के 90 वर्ष।

 संत निरंकारी मंडल समागम कमेटी की सदस्य राज कुमारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय 72वां वार्षिक निरंकारी संत समागम मानवता की खुशबू से हरियाणा की धरा महकेगी। इसी के साथ मिशन का यह सफर 90 वर्ष पूरा करेगा। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा गन्नौर के मध्य हल्दाना बोर्डर पर 615 एकड़ में 72वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह संत समगाम 16 नवम्बर से सदगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज के द्वारा विश्व के नाम संदेश देने के साथ आरंभ होगा। 

सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने समागम स्थल पर तैयारियों का उद्घाटन 6 अक्टूबर 2019 को किया था। चार हजार से भी अधिक सेवादल के सदस्य तथा अन्य श्रद्धालु सेवा कर रहे हैं। इनमें दिल्ली और हरियाणा के अलावा देश के अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश राजस्थान श्रद्धालुओं ने सेवाएं दी। समागम के प्रबन्ध के लिए सन्त निरंकारी मण्डल की कार्यकारिणी समिति को ही समागम संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सन्त निरकारी मण्डल के उप- प्रधान, वी डी नागपाल को समागम के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य सत्संग पण्डाल के आसपास मण्डल के विभिन्न विभागों के कार्यालय, प्रेस एंव पब्लिसिटी विभाग, सन्त निंरकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का कार्यालय, समागम संचालन समिति कार्यालय, प्रकाशन-पत्रिका विभाग, ब्रांच प्रशासन, दूरसंचार, रेलवे आरक्षण तथा मिशन की अन्य गतिविधियों के लिए स्थान बनाये जा रहे हैं। बसों तथा अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सत्संग पंडाल से अधिक दूर नहीं है। समागम से सबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिये एक हेल्प लाइन भी चलाई गई है, जिसका नम्बर है – 1800-123-109090। यह हेल्प लाइन सेवा 10 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2019 तक 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

सत्संग पंडाल के पीछे निरंकारी प्रदर्शनी लगाई गई है जो निरंकारी संत समागम के मुख्य विषय सन्त निरकारी मिशन के 90 वर्ष पर केन्द्रित रहेगी। प्रदर्शनी के एक हिस्से में स्टूडियो डिवाइन ने संत निरंकारी मिशन के इतिहास पर आधारित छः वृत्त चित्रों के प्रदर्शन का आयोजन किया है, जिनके लिए दो ऑडिटोरियम बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मिशन से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड तथा क्योस्क बनाये गये हैं।

एक अन्य हिस्से में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन मिशन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को विशेष मॉडलों तथा फोटो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है । इन गतिविधियों में रक्तदान शिविर, पौधरोपण, सफाई अभियान, युवा एवं महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, प्राक्रतिक आपदाओं में सहायता कार्य इत्यादि प्रमुख हैं। मिशन द्वारा बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के द्वारा मॉडल तथा एनीमेशन के आधार पर तैयार की जा रही है, जीवन में मिशन के संदेश का महत्व उजागर करने का प्रयास होगा। यह प्रदर्शनी 13 नवम्बर सांय से 19 नवम्बर तक लगाातार खुली रहेगी।

मण्डल के ट्रांसपोर्ट विभाग ने समागम के लिये लगभग 300 बसों की व्यवस्था की है। मंडल के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से समागम के दौरान 11 डिस्पेंसरियाँ कार्य करेंगी, जिनमें कुल 87 बिस्तरों का भी प्रबंध किया जायेगा। इनके अतिरिक्त 19 प्राथमिक सहायता केन्द्र, 24 एम्बुलेंस (जिनमें 8, 102 एम्बुलेंस सम्मिलित हैं) भी उपलब्ध रहेंगी।