एशियन खेल : रूपिंदर पाल और आकाशदीप सिंह की भारतीय हॉकी टीम में वापसी

0
622

नई दिल्ली,  हॉकी इंडिया ने सोमवार को 18 अगस्त से जकार्ता में शुरू हो रहे 18वें एशियन खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान गोलकीपर पीआर श्रीजेश को सौंपी गई है,जबकि चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में काफी लंबे समय बाद ड्रैगफ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह की वापसी हुई है।

टीम चयन पर मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक अच्छा समूह है।हालांकि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रमनदीप सिंह को घुटने की सर्जरी के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन आकाशदीप सिंह की वापसी ने उनके खाली जगह को भर दिया है। हमारे लिए अच्छी खबर यह है कि आकाश और रुपिंदर दोनों की वापसी हो गई है।

एशियन खेलों के लिए टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर-पीआर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बी पाठक।
डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, बिरेंद्र लाकरा, सुरेंद्र कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर-मनप्रीत सिंह, चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान),सिमरनजीत सिंह,सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
फॉरवर्ड्स- एस.वी. सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और दिलप्रीत सिंह।