अतिक्रमण पर दुकानें होंगी सील: नगर आयुक्त

0
601
Nagar Nigam Office Dehradun
देहरादून, नगर निगम आयुक्त विनय शंकर ने शनिलार को बताया कि देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। अब नगर निगम अवैध अतिक्रमण कराने पर अर्थ दंड वसूलेगा तथा तीसरी बार ऐसा पाये जाने पर दुकान पर सील ठोंकी जाएगी।
नगर आयुक्त विनय पाण्डेय ने बताया कि, “राजधानी देहरादून में नगर निगम की ओर से दो सप्ताह से अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। छोटे व्यापारी जो नगर निगम के पास ठेली लगाते हैं अब उन पर भी कर लगाने की व्यवस्था नगर निगम करना चाह रहा है। यह दंड स्वरूप होगा ताकि अवैध अतिक्रमण न हो। देहरादून नगर में लगभग 50 हजार ठेली, रिक्शे तथा खोमचे वाले हैं। यही स्थिति मुख्य मार्गों के फुटपाथों की है, इस पर अवैध कब्जा है। हर बार दुकानों के आगे लगने वाले फड़ों पर कार्रवाई की जाती है। अधिकारी और नगर निगम कर्मियों के जाते व्यवस्था पहले जैसी बहाल हो जाती है। अब नगर निगम इस मामले में सख्त हो गया है। “
महापौर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि, “दो बार तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। तीन बार से अधिक अतिक्रमण होने पर बड़ी आर्थिक कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से पहली बार में एक लाख रुपये का दंड लिया जाएगा, तीसरी बार दुकान सील कर दी जाएगी।”
इस क्रम में धर्मपुर, मोहकमपुर, पलटन बाजार और आईएसबीटी, राजपुर रोड से अतिक्रमण हटाया गया है। अब नगर निगम के अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।