बुरा न मानो होली है: पूरे प्रदेश के साथ हरदा-त्रिवेंद्र ने भी मनाई मिलकर होली

0
860

(देहरादून) । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार को रंग पर्व होली धूमधाम से मनाया गया।इस सबके बीच मुखयमंत्री और राज्यपाल ने भी लोगों के साथ मिलकर होली मनाई। दोनों के ही घरों पर लोगों, अधिकारियों और नेताओं ने पहुंच कर होली की शुभकामनाऐं दी। इनमे सबसे दिलचस्प तस्वीर रही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ होली मनाते औऱ मिठाई खाते। इन तस्वीरों ने सच में साबित कर दिया कि होली वाकई गिले शिकवे भुला देने का दिन है। हां मगर ये राजनीतिक मजबूरी ही होगी क्योंकि इन दोनों नेताओं ने यह शिकवे महज कुछ पलों के लिये ही मिटाये। हरदा ने जल्द ही त्रिवेंद्र सरकार पर ट्वीटर बम फेंकने शुरू कर दिये। लेकिन जो भी हो कुछ पलों के लिये ही सही ये नेता सब भूल के होली के रंगों में रंगे ज़रूर नज़र आये।

WhatsApp Image 2018-03-02 at 19.09.20

वही राज्यभर में सुबह से ही रंग व अबीर-गुलाल एक दूसरे को लागने का सिलसिल शुरू हो गया। बच्चों ने अपने पास-पड़ोस में जाकर एक दूसरे पर रंग लगाये। लोगों ने जाति, आयु के भेदभाव से ऊपर उठकर होली पर्व पर सबको होली की शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। चारों तरफ लोग होली की मस्ती में सरोबार दिखे। वहीं पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

 
होली के इस अवसर पर उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर जनता इंटर कॉलेज में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलों का आयोजन किया। इसमें कबड्डी, अन्त्याक्षरी, गीत आदि का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में समूहिक रूप से भ्रमण पर निकल कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई।