देसी गर्ल ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग 

0
412
बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड मे अपना मकाम बनाने वाली देसी गर्ल और विदेशी बहू प्रियंका चोपड़ा हर दिन फैन्स के बीच चर्चा में रहती है। चाहे वो पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर उनकी फोटो हो या फिर उनका फैशन स्टेटमेंट,  प्रियंका हर दिन सुर्खियों में रहती है। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। प्रियंका के  इस प्रोजेक्ट सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फिल्म के निर्देशक और कुछ बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। यह फिल्म बच्चों के सुपरहीरो के किरदार से प्रेरित हैं। हालांकि फिल्म में प्रियंका का किरदार अभी साफ  नही हो पाया है। इस फिल्म को
रॉबर्ट रॉड्रिग्स डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले स्पाय किड्स, सिन सिटी और एलिटा- बैटल एंजिल जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वही प्रियंका हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच, ‘अ किड लाइक जेक’ और ‘इज़ इंट इट रोमांटिक’ में नज़र आ चुकी हैं। फिल्म”वी कैन बी हीरोज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।