राजधानी दून में अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पत्नी की मौत

0
429
File Photo: Crime
देहरादून, उत्तराखंड की  राजधानी देहरादून में बीती देर रात्रि माता मंदिर रोड क्षेत्र में एक दंपत्ति को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार देर रात करीब दो बजे की है। नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र में बुटीक संचालिका 28 वर्षीय कामना पति अशोक के साथ रहती थी। बुटीक संचालिका और उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने   इस घटना  सूचना पुलिस को दी।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने  भी घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया है। दम्पत्ति के रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने का आरोप है, रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।
एसओ नेगी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के बुटीक में काम करने वाले उन्हीं के रिश्तेदार ने गोली चलाई है। महिला के पति ने एक हमलावर का नाम भी बताया है लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।