अमेरिकन ट्रकेर के रेस्क्यू पर उत्तराखंड पुलिस को मिली देश विदेश से शुभकामनाऐं
उत्तराखंड पुलिस ने पिछले दिनो कुछ ऐसा कर दिखाया कि राज्य और देश से ही नही सात समुंदर पार अमेरिका से भी उसके लिये शुभाकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
दरअसल पिछले दिनो बद्रीनाथ के बिगड़ते मौसम और बीहड़ ट्रैक में फंसे एक अमेरिकन ट्रेकर को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाला। 29 सितम्बर को करीब 8:45 पर एसडीआरएफ टीम...
गांधी जयंती अवसर पर राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में संस्कृति विभाग द्वारा राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग...
अर्जेंटीना यूथ ओलंपिक गेम्स: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के लक्ष्य सेन
(देहरादून) उत्तराखंड के लक्ष्य सेन अर्जेंटीना में होने वाले तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए 68 सदस्यीय भारतीय दल जिसमें 46 खिलाड़ी, 22 कोच और ऑफीशियल शामिल हैं, अर्जेंटीना रवाना हो गए हैं।
अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छह अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक यूथ ओलंपिक गेम्स का आयोजन होगा। ओलंपिक गेम्स में भारत 13...
राज्य आन्दोलकारियों के संघर्ष व बलिदान से बना नया राज्यः सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्रीने कहा कि राज्य आन्दोलकारियों के संघर्ष व बलिदान के परिणाम स्वरूप ही उत्तराखण्ड का नये राज्य के रूप में निर्माण हुआ। जब हम राज्य आन्दोलन का जिक्र करते हैं तो 02 अक्टूबर...
गांधी जयंती के अवसर पर रिहा होंगे ये आठ कैदी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने आठ सिद्ध दोष बंदी कैदियों को विशेष माफी देकर रिहा करने का निर्णय लिया है। इन सभी को पांच अक्टूबर को रिहा किया जाएगा। रिहा होने वाले कैदियों में अधिकांश चोरी, जालसाजी, गृह भेदन और दहेज उत्पीड़न के मामलो में जेल की सजा काट रहे थे। इन आठ...
5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म लुप्त
मुंबई, दर्शकों का एक तबका आज भी हॉरर फिल्मों का दीवाना है, खास उन्हीं दर्शकों के लिए बहुत जल्द एक और हॉरर फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज़ होने को तैयार है। इस फिल्म का नाम 'लुप्त' है।
सूत्रों की मानें तो हॉरर फिल्म लुप्त एक सच्ची घटना पर बनी एक रोमांचक फिल्म है। फिल्म में ऐसे कई डरावने सीन...
गांधी जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी हुए सम्मानित
देहरादून। प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी का जो आंदोलन शुरू किया, उसका फायदा सामाजिक विकास में भी मिला है, आज उनके इन्हीं प्रयासों को सार्थक करने की आवश्यकता है। राजभवन में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते हुए गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी दी गई।
मंगलवार को गांधी...
जयंती पर गांधी की कलाकृतियों की लगाई प्रदर्शनी, चलाया स्वच्छता अभियान
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को वन अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत सभी विभागों में 12:30 बजे तक अधिकारियों द्वारा सफाई कार्य किया गया। साथ ही संस्थान के मुख्य भवन में पेंटिंग के माध्यम से महात्मा गांधी की कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
वन अनुसंधान संस्थान...
खनन विभाग में बड़ा झोलझाल, अधिकारी ने ठेकेदार को वापस कर दिए सरकारी पैसे
(हरिद्वार)। उत्तराखंड में खनन कारोबार से ही राज्य में सबसे ज्यादा राजस्व आता है। लेकिन क्या ये संभव है कि जिले का कोई खनन अधिकारी बिना किसी सपोर्ट के किसी ठेकेदार को लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व वापस कर दे। ये बात सुनने में जितनी अजीब है उतनी ही चौंकाने वाली भी है।
मामला हरिद्वार जिले का है, जहां...
हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणकारियों पर 9 अक्टूबर से चलेगी जेसीबी
ऋषिकेश, देव भूमि के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में सालभर टूरिस्टो का आना जाना बना रहता है लेकिन सालों से यहां की सड़कों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमणकारियों ने हदें पार कर रखी थी। जिस पर हाई कोर्ट नैनीताल में एक जनहित याचिका का संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को...



























































