उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासन, समन्वय व संसदीय बोर्ड गठित

0
672

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति, समन्वय समिति व संसदीय बोर्ड की घोषण की। अनुशासन समिति में सात, संसदीय बोर्ड में 30 और समन्वय समिति में 31 सहित कुल तीनों समिति में 70 लोगों को शामिल किया गया है। इन तीनों समितियों में कांग्रेस अपने नाखूश नेताओं को भी जगह दी है। अधिकतर पुराने नेताओं को समन्वय समिति में समन्वय समिति में जगह मिली है।

राजीव भवन में उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारी से मंत्रणा के बाद समिति की घोषणा की गई। जबकि अन्य बचे समितियों और जिला तथा ब्लाक का खाका तैयार कर लिया गया गया उन्हें भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर समिति में हर वर्ग से प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। गठित समिति निश्चित ही संगठन की मजबूती के लिए पूरे उर्जा के साथ काम करेगी। जहां चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत मिली है वहां भी जल्द ही अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देश में दायित्व की घोषण की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अनुशासन समिति, समन्वय समिति व संसदीय बोर्ड के मनोनयन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समिति, पदाधिकारी एवं सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। जिससे पार्टी को भरपुर लाभ मिलेगा।

सात सदस्यीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह का मनोनयन किया गया है। जबकि महेश कंडवाल,जया विष्ठ, विजय सिंह सिजवली, राजीव जैन, दिनेश कौशिक, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मोहसिन रजा, धमेद्यन्द्र प्रधान हरिद्वार को समिति में रखा गया है।

वहीं संसदीय बोर्ड में पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद केसी बाबा,विधायक करन मेहरा, विधायक मनोजर रावत, विधायक आदेश चौहान, विधायक फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरवीर सिंह सजवाड़, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गपाल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक मदन विष्ठ, पूर्व विधायक मदन विष्ठ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक जीत राम, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्स्वरूप, पूर्व अध्यक्ष बीज निगम, मिक्की कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, अशोक वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भटृ, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार साहब सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर आलम शामिल है।

समन्वय समिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कंजवाल, सासंद राज्यसभ प्रदीप टम्टा, विधायक काजी निजामुदीन, विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मातवर सिंह नेगी, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह माहरा, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री सुरेश चंद आर्य,पूर्व मंत्री हीरा सिंह विष्ठ, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम देहरादून, नीनू सहगल, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, उपाध्यक्ष दलजीत सिंह विष्ठ, उपाध्यक्ष संतोष चौहान, पूर्व प्रदेश महामंत्री,गणेश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरीश मेहता, प्रदेश प्रवक्ता पुष्कर दुर्गपाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार पलड़िया पीसीसी सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व सदस्य महिला आयोग रत्ना श्रीवास्तव, राजेन्द्र पाल सिंह पाटू, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह विष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह विष्ठ, जगमोहन सिंह रावत, विकाश वर्मा, ममता हल्दर शामिल है।