बीस वर्षों के बाद फिर नए तेवर में लॉन्च होगी हुंडई सैंट्रो
नई दिल्ली, देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई 20 वर्षों के बाद भारतीयों की सबसे पसंदीदा कार हुंडई सैंट्रो मंगलवार को लॉन्च करेगी। इस कार में काफी कुछ नए फीचर होने की बात कही जा रही है।
नए सैंट्रो की बुकिंग 10 अक्टूबर को ऑनलाइन शुरू होगी। मुंबई और दिल्ली में हुंडई डीलरों ने मॉडल के...
संकल्प अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे किए जा रहे तैयार
गोपेश्वर,पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर शहर को सुंदर बनाने के संकल्प अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधों को तैयार किया जा रहा है। इन पौधों को निशुल्क देकर लोगों को पौध रोपण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
संकल्प अभियान के मनोज तिवारी ने बताया कि, "पर्यावरण को स्वच्छ रखने के...
राज्य के लिए ऐतिहासिक रही इन्वेस्ट समिट
देहरादून, 18 साल के होने जा रहे उत्तराखंड के लिए यौवन का यह वर्ष ऐतिहासिक साबित होगा। दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का सोमवार को समापन हो गया। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। समापन के मौके पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक विकास...
देहरादून में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र का हो सकता है आतंकी कनेक्शन
(देहरादून) देहरादून में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने की सूचना है। यह दून का दूसरा मामला है, जब यहां पढ़ रहा कश्मीरी छात्र किसी आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। छात्र की मां ने वीडियो मैसेज जारी कर बेटे के वापस लौटने की अपील की है। इधर, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ...
‘मी टू’ कैंपेन का इस्तेमाल किसी को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिएः मेनका
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज 'मी टू' कैंपेन की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका इस्तेमाल किसी को निशाना बनाने या परेशान करने के लिए नहीं किया जाएगा।
सोमवार को मेनका गांधी ने कहा कि बाल शोषण पीड़ितों की शिकायतों को दर्ज कराने के लिए कोई समय...
नवीन पिरशाली बने उत्तराखंड ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। नवीन पिरशाली को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया है। रूद्रप्रयाग में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में विभिन्न जिलाध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति में नवीन पिरशाली को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
सोमवार को जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रस्ताव आए...
वन्यजीव प्राणी सप्ताह में लोगों को वनों व वन्य जीवों के होने का महत्व समझाया
कालागढ़/पौड़ी, कालागढ़ में चल रहे वन्यजीव प्राणी सप्ताह का समापन हो गया है। अंतिम दिन कालागढ़ वन विभाग ने धूमधाम से कार्यक्रम किये गए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालागढ़ वन विभाग ने वन्यजीव प्राणी सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया।वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र व रेंज कार्यालय में स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता स्वछता अभियान जैसे विभिन्न प्रकार...
केवल 1580 रुपये में पूरा होगा दून से पिथौरागढ़ का सफर
(देहरादून) उत्तराखंड में राज्य के भीतर संचालित होने वाली पहली आंतरिक हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली बार नौ सीटर विमान ने उड़ान भरी। रविवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व...
बेकाबू कार वेडिंग प्वाइंट से टकराई, दो लोग घायल
देहरादून। कोतवाली विकास नगर क्षेत्र के हरबर्टपुर में एक कार वेडिंग प्वाइंट के में जा टकराई। कार में सवार दोनों लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार सुबह लगभग 9:15 बजे हुआ। कार पोंटा की तरफ से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी।
बताया जा रहा है कार की रफ्तार काफी तेज थी।...
पदयात्रा में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पदयात्रा निकालकर स्वच्छता के आहवान के साथ-साथ विकास कार्यो को जनता के सम्मुख रखा। भाजपाईयों ने पदयात्रा को आर्यन स्कूल मालसी से प्रारम्भ करते हुए सिनौला, जोहड़ी, अनारवाला होते हुए नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला में समापन किया गया।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा में शामिल...



























































