सीएम ने जताया प्रदेश की जनता का आभार

0
516

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर्स समिट के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई काम ईमानदारी से किया जाए तो भगवान भी उसके लिए अपना आशीर्वाद देते हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना उनका एकमात्र ध्येय है। प्रधानमंत्री ने स्पिरीचुएल इको जोन का मंत्र दिया है। हम इस ओर आगे बढेंगे। प्रदेशवासियों के विश्वास के अनुरूप उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बङे उत्साह के साथ आए निवेशकों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि एमओयू को धरातल पर साकार करने के लिए पूरी गम्भीरता से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में इसकी प्रभावी मानिटरिंग के लिए जल्द ही अलग से सेल बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ही दिनों में प्रदेश की सङको को सही कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को कङे निर्देश दे दिए गए हैं। मोहकमपुर फ्लाईओवर व डाटकाली टनल से विकास के लिए सरकार की तत्परता को समझा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने के साथ ही जीरो टोलरेंस ऑन करप्सन सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेनामी सम्पत्ति पर जल्द ही अधिकारियों की विशेष टीम बना दी जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लङाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बोलने पर कम और काम करने पर ज्यादा विश्वास करते हैं। वैसे तो वे घोषणाएं कम करते हैं और करते हैं तो एक दो दिन में उसका जीओ हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुश नसीब हैं कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है। इस विश्वास को बनाए रखने के लिए जो भी सम्भव हो सकता है किया जाएगा। प्रदेश वासियों के भरोसे को बनाए रखना हमारा धर्म है।