Page 959

सोना छह वर्ष के उच्चतम स्तर पर, 32,625 प्रति दस ग्राम पहुंचा

नई दिल्ली, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 125 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 32,625 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया जो 6 साल का उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में सोने में मजबूती और रुपये में कमजोरी के बीच स्थानीय ज्वैलर्स की तरफ से त्योहारी और वेडिंग सीजन की डिमांड से सोने में लगातार तेजी...

भारतीय पुरूष हॉकी टीम एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

मस्क़त, भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पांचवें हीरो एशियन चैम्पियन ट्रॉफी 2018 में अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पूल स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम के पांच मैचों में 13 अंक हैं। भारतीय टीम की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने तीन व गुरजंत सिंह ने...

आठ घंटेे में एम्स सांनंद का शव भेजे मातृ सदनः हाईकोर्ट

देहरादून, गंगा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रोफेसर जीडी अग्रवाल वर्तमान में स्वामी सानंद अपनी लड़ाई को लड़ते लड़ते अंतिम यात्रा में निकल गए और अपने शरीर को मेडिकल स्टूडेंट के लिए दान कर गए उनकी मृत्यु के पश्चात अंतिम दर्शनों को लेकर ऋषिकेश एम्स प्रशासन और स्वामी सानंद के अनुयायीयो मे गतिरोध बना रहा जिस...

निकाय चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग करेंगे मतदाता

देहरादून, प्रदेश सरकार इस बार निकाया चुनाव बैलेट पेपर से कराने जा रही है। बैलेट पेपर में भी पहली बार नोटा का अधिकार का प्रयोग किया जा सकेगा। क्योंकि राज्य चुनाव आयुक्त ने बैलेट पेपर में नोटा की व्यवस्था करने के आदेश दे दिये हैं। इवीएम मशीनों में नोटा का अधिकार होता है उसकी की तर्ज पर बैलेट पेपर...

ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान का पहला गाना सुरैया का टीजर जारी

नई दिल्ली, यशराज फिल्मस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' का पहला गाना 'सुरैया' का टीजर आज जारी किया है। इस गाने में कटरीना कैफ बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। आमिर खान भी इस गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सुरैया गाने का टीजर जारी कर यशराज फिल्मस ने कैप्शन लिखा है,...

एम्स में हुई युवा एथलीट के घुटने की सफल आर्थोस्कोपी

aiims
ऋषिकेश,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग में एक युवा एथलीट के घुटने की सफल आर्थोस्कोपी की गई। आपरेशन में दूरबीन विधि से घुटने के मेनिस्कस झिल्ली का सफल प्रत्यारोपण किया गया। एम्स के अस्थि रोग विभाग के डॉ. तरुण गोयल ने बताया कि देहरादून निवासी एक 25 वर्षीय खिलाड़ी को खेल के दौरान घुटने में चोट...

राष्ट्रपति पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुम्भ में मुख्य अतिथि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। राष्ट्रपति 3 नवंबर 2018 को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुम्भ में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके बाद एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपाधि और मेडल वितरण करेंगे। राष्ट्रपति 3 नवंबर शाम को देहरादून आ जाएंगे। यहां आशियाना में रात्रि विश्राम करने के बाद  4 नवंबर को...

हिमालय को हमारी नहीं, बल्कि हमें हिमालय की जरूरतः सीएम

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेमवन्ती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिड़ला परिसर में डिपार्टमेंट ऑफ जियोग्राफी की ओर से आयोजित ‘इन्वायरमेंट, रिसोर्सेज एंड डेवलपमेंट ऑफ द इंडियन हिमालया’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस गोष्ठी के माध्यम से हमें...

राफेल सौदे में हुए घोटाले को दबाने के लिए हटाए गए सीबीआई निदेशक वर्माः राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर राफेल युद्धक विमान खरीद सौदे में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख को रात दो बजे पद से हटाना इस बात का प्रमाण...

ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

सांता क्रूज, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि 35 वर्षीय ब्रावो ब्रावो विश्वभर में टी-20 लीग में खेलना जारी रखेंगे। ब्रावो ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अधिकारिक रूप से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।  उन्होंने कहा कि 14 साल पहले मैंने वेस्टइंडीज के लिए...