विकास कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होः सीएस
देहरादून। उत्तराखण्ड ई गवर्नेंस से जी गवर्नेन्स की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए उत्तराखण्ड जिओ पोर्टल बनाया गया। यह सभी विभागों का एकीकृत डेटा पोर्टल है। स्टेट स्पेसियल (अंतरिक्ष संबंधी) डेटा इंटरफेस (एसडीआई) के तहत पोर्टल विकसित किया जा रहा है। सभी विभागों का डेटा जिओ पोर्टल पर एकत्र किया जा रहा है।
इस सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल...
गंगोलीहाट का जवान जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ। सूचना मिलते ही परिवार सहित गाव में शोक छाया।
गंगोलीहाट के बुंगली क्षेत्र के बदेनाकुण्ड गांव निवासी राजेन्द्र सिंह बुंगली शुक्रवार को अनन्तनाग जिले के काजीकुंदाताल में पेट्रोलिंग दल के साथ था। इसी दौरान आतंकवादी हमला हो गया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया।...
दून में 23 नवम्बर से अंतर्राष्ट्रीय लिट्रेचर व आर्ट फेस्टीवल
देहरादून। 23 नवम्बर से देहरादून में लिट्रेचर और आर्ट फेस्टीवल शुरू होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की व्यवस्था के लिए ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
वैली आफ वर्ड्स (वाउ) के चीफ क्यूरेटर संजय चोपड़ी ने कहा कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में मार्क टली, गीलियन राइट, मैथ्यू रैकेट, पुष्पेश पन्त, बच्छी करकारिया...
महिला फेसबुक फ्रेंड ने लगाया 2.65 लाख का चूना
देहरादून। थाना नेहरु कोलोनी क्षेत्र के एक व्यक्ति को विदेशी महिला फेसबुक फ्रेंड द्वारा दो लाख रुपये का चूना लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के अधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दिया है।
इस संबंध में पीड़ित मीन बहादुर पुत्र गोरख बहादुर निवासी गोविंद नगर, रेस कोर्स देहरादून ने थाना नेहरु...
फिल्म ‘सिम्बा’ का एक्शन वीडियो हुआ जारी
नई दिल्ली, करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म सिम्बा का धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर् 'एक्शन मेकिंग वीडियो' जारी किया है।
धर्मा प्रोडक्शन द्वारा जारी किए गया वीडियो में जबरदस्त एक्शन की झलकियां दिखाई दे रही हैं। इस एक्शन सीन को निर्देशक रोहित शेट्टी निर्देशित करते नजर आ रहे हैं। एक्शन सीन में सोनू सूद...
ऋषि कपूर हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो की सादगी से प्रभावित
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर रॉबर्ट डी नीरो और बेटे रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बहुत ही शानदार पल रहा मेरे लिए। मेरी मुलाकात रोबर्ट डी नीरो से हुई।
ऋषि कपूर ने लिखा कि डी नीरो रणबीर और अनुपम खेर को जानते हैं। वह दोनों से पहले...
निकाय चुनाव में शराब वितरण पर उड़नदस्तों की रहेगी नजर
रुद्रपुर । निकाय चुनाव में अवैध शराब कारोबार और शराब के वितरण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। उधमसिंह नगर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने गुरूवार को बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के कारोबार और शराब के वितरण तथा मतदाताओं को प्रभावित करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के...
चोरी की चार बाइक व पार्ट्स बरामद, चार शातिर गिरफ्तार
(देहरादून) थाना पटेलनगर पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के चार बाइक व एक बाइक के पाटर्स बरामद किया है। गिरफ्तार शतिरों में एक बीटेक का छात्र है और एक मोटर मोटर मैकेनिक है।
पुलिस ने गिरफ्ताारी का खुलासा करते हुए बताया की बीते 21 अक्टूबर को थाना पटेल नगर क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थान...
कांग्रेस ने प्रदर्शन करके सीबीआई प्रकरण में केन्द्र सरकार पर उठाए सवाल
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीबीआई पूर्व निदेशक को रातोंरात हटाने जाने पर विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया।
शुक्रवार सुबह भारी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा होकर देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय में पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'मोदी तेरी...
करवा चौथ पूजन का मुहूर्त 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजे तक
हरिद्वार। करवा चौथ हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल उपवास रखकर रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलेंगी। हिन्दू धर्मानुसार पति की लंबी आयु...



























































