Page 939

छठ पर्व : गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

हरिद्वार। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य देकर अपने सुख-समृद्वि की कामना की।व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों ने विशेष सामग्री,से निर्मित डाला भगवान भाष्कर को अध्र्य के साथ समर्पित किये। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विभिन्न घाटों पर छठ महापर्व में शामिल हुये।...

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट टली

नई दिल्ली,  बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट टल गई है। यह फिल्म अब अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म...

चुनावी माहौल में पुलिस ने दो सौ पेटी शराब के तस्करों को दबोचा

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को तीन वाहनों से दो सौ पेटी शराब बरामद कर तस्करी गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर सहारनपुर में स्टोर और देहरादून में आपूर्ति करते थे। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिख रखा था ताकि नाके पर कोई गाड़ी चेक...

दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘हुनर हाट’ 14 से

नई दिल्ली, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा देश भर में आयोजित किया जा रहा ‘हुनर हाट’, दस्तकारों-शिल्पकारों का ‘एम्पावरमेंट-एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’ साबित हो रहा है। बुधवार 14 नवम्बर से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आर्इआर्इटीएफ) में ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया जा रहा है।...

देहरादून में सोना-चांदी टूटा

देहरादून, सप्ताह के दूसरे दिन त्यौहारी सीजन में सोने-चांदी की घटती मांग के चलते दोनों धातुओं की कीमतों में आज गिरावट देखने को​ मिला। सोना सौ रुपये गिरकर 32,100 तो वहीं चांदी प्रति किलोग्राम चार सौ रुपये टूटकर 38,400 रुपये पर आ गिरा। देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही महंगी धातु सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पीली...

शाहरुख की बाज़ीगर के 25 साल पूरे

नई दिल्ली, बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म बाजीगर के 25 साल पूरे होने पर कहा कि इस फिल्म ने मेरे फिल्मी करियर को पारिभाषित किया। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस फिल्म के सबसे फेमस डॉयलाग “कभी-कभी जीतने के लिए...

‘सेवा धाम’ के सुधीर भाई गोयल को स्वामी राम मानवता पुरस्कार

डोईवालाः स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की प्रयोजित संस्था हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) जौलीग्रांट की ओर से मध्य प्ररदेश उज्जैन की सामाजिक संस्था ‘सेवा धाम’ को स्वामी राम मानवता सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। सेवा धाम को ये सम्मान असहाय लोगों के स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान व रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान के लिए दिया...

ट्रेनों में बायो-टॉयलेट से अब नहीं आएगी दुर्गंध

कोटद्वार
नई दिल्ली,  रेलगाड़ियों में लगे बायो-टॉयलेट टैंक को मिनटों में साफ करने की क्षमता वाली अत्याधुनिक मशीन को दिल्ली डिवीजन के नई दिल्ली रेलवे डिपो पर लगाया गया है। दो मूवेबल ट्रॉली पर लगी यह मशीन बॉयो-टॉयलेट को तुरंत साफ कर देती है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में दुर्गंध नहीं आएगी। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आर. एन. सिंह...

एचआईएचटी डॉ.स्वामी राम के 22 वें महासमाधि वार्षिक समारोह का समापन

डोईवालाः एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामीराम की महासमाधि की 22वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, "स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) अध्यात्म, स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा का गढ़ है।" एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामीराम की महासमाधि की 22वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कह कि ‘प्रेम, सेवा व...

योर्स ट्रुली के प्रचार के लिए कोलकाता पहुंची आलिया

कोलकाता, भिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म योर्स ट्रुली के प्रचार-प्रसार के लिए कोलकाता पहुंची। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम कर रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए महेश भट्ट और सोनी राजदान कोलकाता पहुंचे। यहां आयोजित हुए 24वें फिल्म महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भी दोनों शामिल हुए थे।...