पीवी सिंधु ने जीता बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स का खिताब
नई दिल्ली, भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। इसके साथ वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। सिंधु ने खिताबी मुकाबले में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को शिकस्त दी। यह उनके करियर का 14वां और सत्र का पहला...
16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिनः सीएम
देहरादून, 16 दिसम्बर का दिन वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिन है। मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों की स्मृति में डिफेंस...
एम्स ऋषिकेश के प्रेसिडेंट प्रोफेसर समीरन नंदी ने एम्स का किया दौरा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के प्रेसिडेंट प्रोफेसर समीरन नंदी ने शनिवार को एम्स संस्थान का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल का सघन निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के नेतृत्व में एक दिन ऋषिकेश एम्स...
डीएम ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण
देहरादून। डीएम एसए मुरूगेशन ने शानिवार को केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में महिला सदन, शिशु सदन और बालक-बालिका सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान परिसर में महिलाओं, शिशु और बालक/बालिकाओं के रहन-सहन, बच्चों के लालन-पालन, खान-पान, साफ-सफाई, देखभाल, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने किचन के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी को ताजा खाना खिलायें। सुबह-शाम सर्दी...
एटीएम क्लोनिंग के जरिए नौ लोगों के खाते से उड़ाए लाखों रुपये
देहरादून। थाना नेहरु कालोनी क्षेत्र में एटीएम क्लोनिंग की घटना सामने आई है। एटीएम क्लोनिंग के जरिए नौ लोगों के खाते कुल तीन लाख 85 हजार रुपये निकाले गये है। घटना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में शनिवार को थाना नेहरू कोलोनी पर नरेंद्र राणा शाखा...
वन मंत्री ने किया जिम कार्बेट नेशनल पार्क द्वार का शिलान्यास
कोटद्वार। सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. हरक सिह ने कोटद्वार सनेह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में जायका परियोजना के तहत ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन/रिजोर्ट के निर्माण कार्य, दुगड्डा सैन्धीखाल मार्ग पर जिम कार्बेट नेशनल पार्क प्रवेश द्वार और कोटद्वार सनेह मार्ग पर जिम कार्बेट नेशनल पार्क प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया।
वन मंत्री रावत ने विधिवत...
नेशनल खो खो गेम शुरू,29 राज्यों ने किया प्रतिभाग
रुद्रपुर के स्टेडियम में 29वी सब जूनियर नेशनल खो खो का आज कुमाऊ आईजी पूरन सिंह रावत द्वारा शुभारम्भ किया गया, इस दौरान देश के 29 राज्यो की टीमो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उत्तराखंड खो खो एसोसिएशन व जिला प्रशासन की मदद से रुद्रपुर स्टेडियम में पांच दिनों तक खेल का आयोजन किया जाएगा, पाँच दिनों तक चलने वाले नेशनल...
चीन और पतंजलि के बीच योग और आयुर्वेद पर करार
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बीजिंग के निकट हार्वे प्रांत में गवर्नर ल्यूगांव लिन से भेंटवार्ता कर भारत-चीन के रिश्तों को मधुर बनाने की एक ठोस पहल की है। चीन सरकार ने भारत की हर तरह की कला, संस्कृति, परंपरा, योग, आयुर्वेद, अनुसंधान, जड़ी-बूटी अन्वेषण, योग-केंद्र, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा व मीडिया आदि गतिविधियों के लिए...
‘हुस्न परिचम’ को मात देगा ‘छम्मा-छम्मा’
मुंबई। शाहरुख खान, अभिनीत फिल्म 'जीरो' में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया गाना 'हुस्न परिचम' जहां लोगों के दिलो दिमाग में छा गया हैं , वहीं अब इस गाने को टक्कर देने 'छम्मा छम्मा' आ गया हैं । कई साल पहले आई फिल्म 'चाइना गेट' जितना लोकप्रिय हुआ था उतना ही लोकप्रिय इसका गाना 'छम्मा छम्मा' हुआ था। गाने...
पुलवामा मुठभेड़ : तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद, दूसरा गंभीर
जम्मू। पुलवामा जिले के खारपोरा सिरनू क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जबकि इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया जिसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है | हालाँकि मरने वाले जवान की आधिकारिक...



























































