प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने हिट गानों पर किया डांस

0
587

मुंबई, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा-न‍िक जोनस की शादी बीते द‍िनों चर्चा में रही है। एक और दो दिसंबर को हुई इनकी शादी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी। प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी गूगल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियों की लिस्ट में शामिल हुई। हाल ही में प्र‍ियंका चोपड़ा का डांस वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी खास वजह यह है कि शादी के बाद पहली बार स्टेज पर प्र‍ियंका ने डांस परफॉर्मेंस दी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में परफॉर्म किया। प्रियंका ने यहां अपनी फिल्मों के गाने पर जमकर डांस किया जिसमें पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे कई हिट गाने भी शामिल थे।

बता दें वेड‍िंग सेल‍िब्रेशन के बाद न‍िक जोनस न्यूयॉर्क रवाना हो गए, लेकिन प्र‍ियंका अपने फिल्मी शेड्यूल में ब‍िजी है। प्रियंका-न‍िक 20 दिसंबर को मुंबई के होटल द बालरूम ताज लैंड में अपनी शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इसके बाद स्टार कपल अपने हनीमून के ल‍िए रवाना हो जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिसेप्शन का कार्ड भी जारी किया है। प्रियंका और निक की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज कलाकारों के आने की उम्मीद है। खबरों के मुताब‍िक 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होगा, 10 जनवरी को पावर कपल की वापसी होगी।