आयुष्मान खुराना ने की शायरी, फैन्स ने ली चुटकी
नई दिल्ली, विकी डोनर, बधाई हो, अंधाधुंध जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी शायरी के सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लगातार आम आदमी के दिल में उतर जाने वाली शायरी से फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
आयुष्मान ने हाल ही में...
सैनिकों के लिए फिल्म ‘उरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
नई दिल्ली। आईनॉक्स मॉल ने आगामी फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का सैनिको के लिए विशेष प्रीमियर का आयोजन किया। इस मौके पर विकी कौशल, यामी गौतम सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। विकी कौशल और यामी गौतम ने भारतीय सेना के परिसर में फिल्म के लिए प्रशिक्षण संबंधी तथ्यों के साथ भारतीय सैन्य कर्मियों के...
गणतंत्र दिवस समारोह की रूप रेखा तय
देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को सचिवालय सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप रेखा के निर्धारण को लेकर बैठक की। बैठक में सभी शासकीय भवनों को 25 व 26 जनवरी को शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रकाशमान करने का निर्णय लिया गया। इसमें कम वोल्टेज के बल्बों का प्रयोग करने के निर्देश...
अनोखी फिल्म है ‘बटालियन 609’: स्पर्श शर्मा
मुंबई, जो मंजिलों को पाने की चाहत रखते हैं, वो समंदरों पर भी पत्थरों का पुल बना देते हैं। इसी जुनून के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे स्पर्श शर्मा ने गोलू और पप्पू 'फगली' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की छाप छोड़ चुके अब 'बटालियन 609' में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं।
एक...
प्रदेश में बर्फीली हवाओं से गलन जारी
देहरादून, पिछले दिनों चारधाम सहित पहाड़ों में हुई बर्फबारी से उत्तराखंड प्रदेश में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने उधमसिंहनगर और हरिद्वार में अगले 48 घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बर्फीली हवाओं से पहाड़ से लेकर मैदान तक गलन जारी है।
राजधानी देहरादून में आज बुधवार को सुबह से धूप खिली हुई है जिसके चलते...
अप्रैल में आम जनता के खुलेगा संयुक्त अस्पताल: विधायक जोशी
मसूरी, वर्ष 2009 में तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के अनुरोध पर मसूरी में 51 शैय्यायुक्त संयुक्त अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार एवं कार्यदायी संस्था के ढ़ीले रवैये के कारण यह कार्य विगत 8 वर्षो में भी पूर्ण नहीं हो पाया। विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत...
खुले में मीट बेचने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट से डीएम को राहत
हरिद्वार, खुले में मीट बेचने और काटे जाने के मामले में रिद्वार के डीएम दीपक रावत हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। जिलाधिकारी ने जवाब पेश कर कहा कि, "हरिद्वार में अवैध स्लॉटर हाउस और अवैध मीट की दुकानों को बंद कर दिया गया है।" सुनवाई के बाद हाईकोट ने डीएम के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को निस्तारित...
डाक कर्मचारियों की हड़ताल से पोस्ट आफिसों में काम ठप
गोपेश्वर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के सभी छोटे-बड़े डाकघरों में कामकाज ठप रहा जिससे आम जनता काफी परेशान नजर आयी।
जिले भर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे डाक कर्मियों ने मुख्य डाकघर गोपेश्वर के परिसर में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना दिया।...
बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने की खुदकुशी
देहरादून। थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने आम के बगीचे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी किये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की शिनाख्त विशाल क्षेत्री (23) पुत्र रुद्र बहादुर क्षेत्री निवासी गांव सद्दाम थाना नामली जिला दक्षिणी सिक्किम के रूप में हुई। युवक यहां सेलाकुई में रहता...
गोदरेज ने की दुनिया के सबसे ऊंचे सीसीआर रिएक्टर की डिलिवरी
मुंबई, गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट ने सफलतापूर्वक दुनिया के सबसे ऊंचे सीसीआर रिएक्टर की डिलिवरी करने में सफलता हासिल की है। यह सीसीआर रिएक्टर 95 मीटर ऊंचा है और कुतुब मीनार से भी लंबा है। गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड की इकाई गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट ने यह जानकारी दी।
गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड की इकाई गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट...



























































