जनवरी के अंत तक देश के हर घर में पहुंच जाएगी बिजली
नई दिल्ली, इस माह के अंत तक देश के हर घर में बिजली पहुंच जाएगी। ‘सौभाग्य’ योजना के लिए काम करने वाले अधिकारियों के मुताबिक 16,320 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत अभी तक देश के 2.44 करोड़ परिवारों में बिजली पहुंच चुकी है जबकि सरकारी लक्ष्य 2.48 करोड़ परिवारों को बिजली मुहैया करवाने की है।
प्रधानमंत्री सहज बिजली...
पौष पूर्णिमा के अवसर पर कुंभ में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रावत प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुंभ पर्व में सम्मिलित हुए। उन्होंने कुंभ क्षेत्र का भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखाडों के प्रतिनिधियों एवं संत समाज से भेंट कर हरिद्वार में वर्ष 2021 में...
थम नहीं रहा स्वाइन फ्लू का आतंक, 9 पहुंची मरने वालों की संख्या
देहरादून, राजधानी में स्वाइन फ्लू लगातार पैर पसार रहा है। मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का आलम यह है कि कई मामलों में मरीज के मरने के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है। लचर व्यवस्थाओं के चलते अब तक 09 मरीजों की मौत हो चुकी है।
लगातार बढ़ रहे...
शिकायतकर्ता को भी दें कार्रवाई की जानकारी: डीएम
गोपेश्वर, जिला कार्यालय सभागार गोपेश्वर में आयोजित जन सुनवाई में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि फरियादियों की फरियाद पर अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की है उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी आवश्यकत रूप से दी जाए। जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की 13 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण...
देहरादून सर्राफा में सोना-चांदी स्थिर
देहरादून, देहरादून सर्राफा में सप्ताह के पहले दिन बाजार के प्रभाव से महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के मांग कम होने से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।
सोमवार को देहरादून सर्राफा में शुद्ध सोना 33,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई के साथ स्थिर रही। वहीं...
स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों ने कराई जांच
गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार को चिकित्सालय की पहली वर्षगांठ पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पथरी, बवासीर, हर्निया व अन्य रोगों के सात सफल ऑपरेशन के साथ तीन सौ मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय को एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ बड़ी...
प्रकाश पंत ने जनता के मन के बजट के लिए 1127 लोगों से किया संवाद
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जनता के सुझाव से ही राज्य का बजट तैयार करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पन्त ने रविवार को आगामी वित्त बजट फाइनल करने से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जन संवाद के जरिये सुझाव लिए। संवाद कार्यक्रम में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिनेमा संग्रहालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान बॉलीवुड कलाकारों के साथ की कई तस्वीरें साझा की हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले, जितेंद्र, आमिर खान और मनोज कुमार के साथ तस्वीरें साझा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय संग्रहालय को विजिट करने की...
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा की डिनर डिप्लोमेसी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज
देहरादून। जनवरी माह की सर्दी में उत्तराखंड की राजनीति गर्मा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की हाल ही में हुई डिनर पार्टी के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसके कारण राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डिनर पार्टी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहुंचकर तमाम कयासों को पिछले धकेल दिया।
पूर्व...
उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटे में बर्फबारी के आसार, चेतावनी जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में सोमवार की सुबह से राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और देहरादून के साथ ही नैनीताल में बारिश के आसार है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन को सर्तक रहने...


























































