Page 841

भारत ने दूसरे एकदिनी में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया 

माउंट माउंगानुई, भारत ने दूसरे एकदिनी मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहला एकदिनी 8 विकेट से जीता था। दूसरे एकदिनी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड...

गणतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

देहरादून, केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 में 26 जनवरी को गणतंत्रता के 70 वर्ष पूर्ण करने के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के पूर्व उपायुक्त एनएस राणा विद्यालय के प्राचार्य बख्ते मुनीम ने...

देशभक्ति के रंग में डूबा बॉलीवुड

नई दिल्ली, पूरा देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड कलाकारों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर से लेकर विक्की कौशल, कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगों को शुभकामनाएं देते...

उतराखंड का गौरव, तीन को मिला पदम सम्मान

देहरादून, उत्तराखंड को देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर गौरव का अहसास हुआ। राज्य के तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में पदम सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई गया। विश्वविख्यात पर्वतारोही बछेंद्री पाल को जहां पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा, वहीं प्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण और विख्यात छायाकार (फोटोग्राफर ) अनूप शाह को...

धूमधाम से मनाया 70वा गणतंत्र दिवस, बच्चों की भी दिखी प्रतिभा

ऊधमसिंह नगर, देश में आज 70वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के पुलिस लाइन में बढ़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते हुए प्रदेश वाशियो को 70वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी। 70वे गणतंत्र...

गणतंत्र दिवस में उत्तराखण्ड की अनासक्ति आश्रम की झांकी प्रदर्शित

नई दिल्ली, 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से कौसानी स्थित “अनासक्ति आश्रम” की झांकी प्रदर्शित की गई। राजपथ पर जब उत्तराखण्ड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गडाहट से लोगों ने स्वागत किया। उत्तराखण्ड सूचना विभाग के उपनिदेशक/झांकी के टीम लीडर श्री के0एस0चैहान के नेतृत्व में 10 कलाकारों के...

ऋषिकेश प्रेस क्लब ने समाज सेवा देने वाले दो चिकित्सको को किया सम्मानित

ऋषिकेश, 26 जनवरी। देश के70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऋषिकेश प्रेस क्लब द्वारा ऋषिकेश सहित संपूर्ण गढ़वाल में एलोपैथी व होम्योपैथिक के क्षेत्र में समाज सेवा देने वाले दो चिकित्सको को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुदीप पंच भैया की अध्यक्षता तथा महामंत्री दुर्गा नौटियाल के संचालन में आयोजित गणतंत्र दिवस...

सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए खोला सौगात का पिटारा, जानिए क्या है खास

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने एक बार फिर प्रदेशवासियों के लिए सौगात का पिटारा खोला है। सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के बच्चों को सप्ताह में दो दिन मीठा दूध उपलब्ध कराएगी। इससे तकरीबन ढाई लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा की भी...

गणतंत्र दिवस 2019: देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों ओर देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालकर देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। वहीं, राजभवन में राज्यपाल ने तिरंगा फहराकर प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही हरिद्वार स्थित...

गोलमाल 5 को लेकर अरशद का बड़ा बयान, आखिर क्यों न बने यह फिल्म

नई दिल्ली। अरशद वारसी बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जो सीक्वल फिल्मों में काम करने के लिए पहचाने जाते हैं। साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस में उनके द्वारा सर्किट के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में उनकी एक और सीक्वल फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर जारी किया गया। फ्रॉड...