देशभक्ति के रंग में डूबा बॉलीवुड

0
569

नई दिल्ली, पूरा देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड कलाकारों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर से लेकर विक्की कौशल, कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। भगवान करे हमारा देश, हमारा राष्ट्र, भारत ऐसे ही फले फूले। जय हो, जय हिन्द!

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर तिरंगा झंडा हाथ में लेकर एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- झंडा ऊंचा रहे हमारा, हैप्पी रिपब्लिक डे। जय हिंद!

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें। जय हिंद।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज गणतंत्र दिवस है। स्वतंत्रता दिवस नहीं!!!! आज के दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। आज़ादी 15 अगस्त, 1947 को मिली थी!। एक्टर आर माधवन ने भी ट्वीट किया सभी को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं।