सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ को हुए 30 साल, माधुरी और अनिल ने किया डांस
नई दिल्ली, माधुरी दीक्षित औऱ अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म राम लखन को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने फिल्म के सुपरहिट गानों पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में माधुरी दुपट्टा ओढ़े हुए 'बड़ा दुख दीना तेरे लखन ने' डांस मूव्स करते...
मन की बात : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विदेशी छात्र भी लेंगे मोदी से एग्जाम टिप्स
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर छात्रों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। हालांकि इस बार कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया गया है और इसमें छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। इस बार कई अन्य देशों के छात्र भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर...
घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 13 ट्रेनें
नई दिल्ली, उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रविवार को 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही है। 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रहमपुत्र मेल चार...
आसमान से फिर बरपी सफेद आफत, बढी ठंड
गोपेश्वर, चमोली जिले में दोहपर तक मौसम साफ था, हल्की गुनगुनी धूप खिली थी। अचानक दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने लगे और एकाएक पानी बरसने लगा। उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी होने लगी तो नीचले स्थानों पर बारीश। जिससे वातावरण में काफी ठंड बढ गई है।
पिछले एक सप्ताह से चमोली जिले में मौसम आंख मिचोली खेल रहा...
हल्द्वानी में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में आएंगे योगी आदित्यनाथ
(हल्द्वानी) लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए भाजपा हर स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। बूथ को मजबूत बनाने के लिए लोकसभा क्षेत्रों में त्रिशक्ति सम्मेलन होने हैं, इसके लिए पार्टी हाईकमान ने कार्ययोजना बना ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून से सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा...
उत्तराखंड महासंघ ने रचा इतिहास, दक्षिण भारत मे पहली बार प्रदर्शित हुए पहाड़ी फ़िल्म
बेंगलुरू, 70वें गणतंत्र दिवस को देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। बेंगलुरू में प्रवासी उत्तराखण्डियों के संग़ठन उत्तराखंड महासंघ ने इस दिन उत्तराखंडी 'फ़िल्म मेजर निराला' प्रदर्शित की गई। उत्तराखंडी फ़िल्म को देखकर लोग खासे उत्साहित दिखे।
युवा पीढ़ी ने इस मूवी के माध्यम से उत्तराखंड के गांव-तिबारी देखी तो तकरीबन 40-50 वर्षों से बैंगलोर में रह रहे...
“सड़क बनाओ, अभी बनाओ”: वैद्य बालेंदु प्रकाश का प्रयास
उधमसिंह नगर, उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला, महतोष मोड़ से रूद्रपुर होते हुए नवाबगंज तक का मोटर मार्ग कई वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढों से खस्ताहाल हो चुका है| यहां के जनप्रतिनिधियों तथाराज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासनों के बावजूद चार किलोमीटर लंबे मार्ग की हालतबद से बदतर हो चुकी है| जिससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं| धूल के गुबार के साथयहां के निवासियों एवम उनके रोज़गार पर भी बुरा असर पड़ रहा है|
भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत यह स्पष्ट है कि, "नागरिकों को अच्छी एवं गड्ढामुक्त सड़क दिलाना राज्य सरकार का कर्तव्य है| अनुच्छेद में स्पष्ट किया गया है कि टूटे-फूटे मार्ग से किसी भी तरीके का नुकसान होने पर उसकी भरपाई राज्य सरकार को करनी होगी|"
पदमश्री से सम्मानित एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति के मानद चिकित्सक वैद्य बालेंदु प्रकाश ने अक्टूबर माह में रतनपुरा क्षेत्र में एक विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की गई, जिसमें जानलेवा तथा असाध्य रोग पेनक्रिएटाइटिस की आयुर्वेदिक चिकित्सा की जाती है| इस केंद्र में विगत 100 दिन में इस रोग से पीड़ित 105 मरीज देश के सुदूर राज्यों सहित अमेरिका, केन्या, बांग्लादेश, जापान, ऑस्ट्रेलिया एवं स्कॉटलैंड से चिकित्सा कराने आ चुके है|
लगभग 700 पेनक्रिएटाइटिस के रोगियों की चिकित्सा में महारत हासिल करने वाले वैद्य बालेंदु प्रकाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं| इस संबंध में उनका एक शोध पत्र गतमाह अमेरिका से प्रकाशित होने वाले एक इंटरनेशनल जर्नल में भी छपा है।
भूतपूर्व राष्ट्रपति के मानद चिकित्सक एवं पदमश्री से सम्मानित वैद्यबालेंदु प्रकाश ने NH-74 पर महतोष मोड़ से नवाबगंज जाने वाली सड़क के खस्ताहालके प्रति शासन की उपेक्षा और नाकामी से जनता में आक्रोश होने की वजह से कल एक दिवसीय सांकेतिक सत्याग्रह किया। यह सड़क कई वर्षों से टूटी है जिसके चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री की घोषणाये हवा हवाई साबित हुई 24 दिसंबर को वैद्य बालेंदु ने जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचित किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर लोक निर्माण विभाग में भी आरटीआई के तहत पिछले 10 वर्षों में हुई मरम्मत का ब्यौरा भी मांगा गया। वैद्यबालेंदु प्रकाश...
गणतंत्र दिवस पर संपूर्णानंद शिविर जेल से 16 वर्ष बाद रिहा हुआ कैदी
उधमसिंहनगर, गणतंत्र दिवस के मौके पर सितारगंज में स्थित एशिया की एकमात्र खुली जेल संपूर्णानंद शिविर जेल से गणतंत्र दिवस पर 302 की सजा भोग रहे रंजन सरकार को जेल और जिला प्रशासन की संतुष्टि के बाद राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाई थी।
गणतंत्र दिवस पर एशिया की एकमात्र खुली जेल संपूर्णानंद शिविर जेल से सजा काट रहे रंजन सरकार...
पीएम मोदी तीन फरवरी को उत्तराखंड के इन तीन कॉलेजों का करेंगे शिलान्यास
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को कश्मीर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के किच्छा और लालढांग (हरिद्वार) मॉडल कॉलेजों के अलावा पैठाणी में व्यावसायिक डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
भारत ने दूसरे एकदिनी में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया
माउंट माउंगानुई, भारत ने दूसरे एकदिनी मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहला एकदिनी 8 विकेट से जीता था। दूसरे एकदिनी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड...



























































