Page 838

स्पीकर ने मुख्यमंत्री से की ऋषिकेश की समस्याओं को लेकर चर्चा

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल के अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखने के...

तीन शातिर अभियुक्त लाखों रुपये के माल व चोरी में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार

ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को माल व चोरी में प्रयुक्त की जाने वाली एक बाइक के साथ एक लाख रुपये समेत रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविंद्र परमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी गली नंबर नौ विस्थापित ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने रात्रि...

फिल्म ”ठाकरे” ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया 10 करोड़ का बिजनेस

नई दिल्ली, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित बॉयोपिक फिल्म ‘ठाकरे’ के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है। तरण आदर्श ने फिल्म के...

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर पहली बार बोले करण जौहर

नई दिल्ली,  करण जौहर का बहुचर्चित टाक शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के.एल राहुल के महिला विरोधी बयान दिए जाने के कारण विवादों में रहा। इसके कारण दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा दोनों को ऑस्ट्रेलिया सीरिज से भी वापस भेज दिया गया। अपने शो में हुए पूरे विवाद पर पहली...

जॉन अब्राहम की फिल्म ”रॉः रोमियो, अकबर वाल्टर” का टीजर हुआ रिलीज

नई दिल्ली, जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ''रॉः रोमियो, अकबर वाल्टर'' का टीजर शनिवार को जारी कर दिया गया। टीजर मे जॉन अब्राहम अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम एक भारतीय जासूस का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी रॉबी ग्रेवाल ने लिखी है, ग्रेवाल ने इस फिल्म को डॉयरेक्ट भी...

वीरपुर का क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज बनकर तैयार

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी कैन्ट के वीरपुर में बीते 16 दिसम्बर को क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सर्वप्रथम अपना वाहन पुल से पार करवा कर इस पुल का उद्घाटन किया तथा पुल निमार्ण तकनीकी की गुणवत्ता की भी पुष्टी की। राजधानी देहरादून को 50 गांवों से जोड़ने...

मंजूरी के बगैर ही तय कर रहे हैं वेतन-भत्ते, गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी

उत्पल कुमार सिंह
एक ओर सरकार वित्तीय अनुशासन पर जोर दे रही है, दूसरी ओर उसी के महकमे इस अनुशासन को तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वित्त की मंजूरी लिए बगैर ही कार्मिकों के वेतन-भत्तों का निर्धारण किया जा रहा है। इससे खफा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने महकमों की इस करतूत को वित्तीय गड़बड़ी करार देते हुए...

बर्फबारी के चलते केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर लगाई गई रोके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर अगले 10 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। डीएम ने धाम में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे 35 लोग वापस गौरीकुंड लौट आए। इनमें 28 मजदूर भी शामिल हैं।...

बर्फबारी के बीच सात दिन से फंसे दिल्ली के चार पर्यटक, प्रशासन से लगाई गुहार

चकराता घूमने आए दिल्ली के एक युवती समेत चार पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण लोखंडी के पास कार समेत पिछले सात दिनों से फंसे हैं। रेकार्ड बर्फबारी के चलते चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे का दूर-दर तक कोई अता-पता नहीं है। पर्यटकों ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम अपूर्वा सिंह ने तहसीलदार चकराता को बर्फबारी...

मणिकर्णिका ने दूसरे दिन कमाए 19 करोड़

नई दिल्ली, कंगना रनाउत की फिल्म मणिकर्णिका ने दूसरे दिन यानि 26 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दोगुना कमाई कर चौंका दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 130 से 140 प्रतिशत तक ज्यादा कमाई देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के दिन छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और करीब 18 से 19 करोड़...