आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की भट्टी
हरिद्वार, आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब की भट्टियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर नष्ट करने का काम कर रही है। विगत दिनों आबकारी की टीम ने एक दर्जन से अधिक अवैध शराब के ठिकानों को खोजकर नष्ट किया। इसी टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता अर्जित की है। पथरी क्षेत्र में दलदल बसी में करीब तीन हजार लीटर...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दो फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरिद्वार भाजपा की कार्यकारिणी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपाई इस सम्मेलन को लोकसभा चुनाव के आगाज के रूप में ले रहे है। इस सम्मेलन...
10 दिन बाद भी नहीं बहाल हो पाया यातायात, बिजली-पानी आपूर्ति ठप
उत्तरकाशी, जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी थमने के बाद भी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तरकाशी में खरसाली पेयजल लाइनों के जम जाने के चलते जलापूर्ति के खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, राड़ी, टॉप, मोरी जरमोला, गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग में बर्फ से यातायात में व्यवास्था ठप पडी है। जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त...
तो ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्मी
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने वाली फिल्म के लिए कलाकारों की टीम का एलान हो गया है। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेराय कर रहे हैं और सोमवार से अहमदाबाद में फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग भी शुरु हो गई है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और निर्देशक ओमांग कुमार की ओर से फिल्म...
नए रूप में दिखेगा ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, नजर आएगी केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति
भारतीय रेलवे की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले रेल स्टेशन (न्यू ऋषिकेश) में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति नजर आएगी। खास बात यह कि इस परियोजना के तहत बनने जा रहे अन्य रेलवे स्टेशनों का डिजाइन भी उत्तराखंड के मंदिरों व पारंपरिक भवनों की निर्माण शैली पर आधारित होगा। हालांकि, अभी सिर्फ ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के डिजाइन को ही...
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं होगा दवा का संकट
(देहरादून) प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा आपूर्ति का संकट टल गया है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें, केंद्र की दवा क्रय नीति के तहत 103 दवाएं सार्वजनिक उपक्रम से खरीदी जाती हैं। पर यह नीति दस दिसंबर तक ही प्रभावी थी। खरीद कैसे हो, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई...
नाना पाटेकर की मां का देहांत
मुंबई, नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का आज मुंबई में देहांत हो गया। वे 99 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मुंबई के ओशिवारा शमशाम गृह में देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाना पाटेकर ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी तबियत कई दिनों...
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी में परेड मैदान में भूमि पूजन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी दो फरवरी को देहरादून के परेड मैदान में हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पार्टी की ओर से इस आयोजन के लिए विशेष तैयारी जारी है।
इसी संदर्भ में बुधवार को परेड मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम का विधि-विधान पूर्वक आयोजन किया गया। हिन्दू समाज...
बसंत पंचमी पर घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
गोपेश्वर, हिन्दुओं की आस्था के पवित्र धाम बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि 10 फरवरी अर्थात बसंत पंचमी के दिन राजमहल नरेंद्र नगर टिहरी में तय की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि टिहरी राज दरबार में परंपरागत रूप से बसंत पंचमी पर प्रातः साढ़े दस बजे से बदरीनाथ धाम के...
नहीं थम रही कांग्रेस की अंतर्कलह
देहरादून, जहां भाजपा मिशन 2019 के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं कांग्रेस में दिग्गजों की खींचतान उसकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। हालांकि, केंद्र ने पांच समितियां बनाकर इस खींचतान को कम करने का प्रयास किया है और इसका पूरा जिम्मा प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के पास रहेगा पर कांग्रेस की अंतर्कलह थमने का नाम नहीं...



























































