Page 830

सर्दी का सितम जारी, डीएम ने सात फरवरी तक स्कूलों में किया अवकाश

उत्तरकाशी। पहाडों में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी से हो रही बर्फबारी से जिले की आबादी बर्फबारी में कैद है। इससे जिले के उप्ला टकनारे, यमुनोत्री के रानागीठ, मोरी के दर्जनों गांव, पुरेला के रस बडियार के स्कूल में छात्रों को भारी समस्यों का सामना करना पडा रहा था। जिलाधिकारी डॉ. आशीष...

सात वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ट्रायल शुरू

देहरादून। शहर को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त की दिशा में नगर निगम द्वारा अधिकृत दून डीडब्ल्यूएमपीएल कंपनी से किए गए करार के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य ट्रायल रूप में सात वार्डों में शुरू कर दिया गया है। इनमें बसंत विहार, इंदिरानगर, सीमा द्वार, पंडितवाड़ी, बल्लूपुर, विजय पार्क, कावली में काम शुरू हुआ है। कार्य करने...

विधायक जोशी ने बांटे गोल्डन कार्ड और गैस कनेक्शन

देहरादून। शहर के दून विहार में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शुक्रवार को 600 से अधिक लोगों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड एवं 16 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना ने वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है।...

चमोली जिले के 150 से अधिक गांव शीतलहर की चपेट में

गोपेश्वर,  चमोली जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और हिमपात से शीतलहर चल रही है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनपद के 150 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। सीमांत ब्लॉक जोशीमठ केे अलकनंदा और धोली गंगा घाटी के करीब 60 गांवों में जबरदस्त ठिठुरन और शीतलहर का प्रकोप है। साथ...

जीरो को लेकर पहली बार बोले निर्देशक आनंद एल राय

मुंबई, दिसंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो के बाक्स आफिस पर फ्लाप होने के बाद अब तक शाहरुख खान तो चुप हैं, लेकिन फिल्म का निर्देशन करने वाले आनंद एल राय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आनंद एल राय का कहना है कि, "वे निराश तो नहीं हैं, लेकिन अब तक ये जानने...

दोस्ताना 2 को लेकर करण जौहर ने दी सफाई

मुंबई, निर्देशक करण जौहर ने एक बार फिर इस बात को लेकर सफाई दी है कि वे जल्दी ही अपनी कंपनी की फिल्म दोस्ताना 2 की एक और कड़ी बनाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में करण जौहर ने कहा कि इस फिल्म की योजना को लेकर कुछ विचार हैं, लेकिन इसमें काम करने वाले कलाकारों...

200 पव्वे देशी शराब के साथ 2 नाबालिग पुलिस संरक्षण में 

ऋषिकेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देर रात पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के एक स्कूटी में शराब लेकर ऋषिकेश...

पिता के नाम पर एकता ने रखा बेटे का नाम

मुंबई,  सरोगेसी की पद्धति से मां बनीं एकता कपूर ने अपने नवजात बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रखने का फैसला किया है। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि रखा है, जो उनके पिता जीतेंद्र का असली नाम है। मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में एकता कपूर ने इसे अपने जीवन...

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक्ट लागू करने की मांग की

ऑनलाइन
देहरादून। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में और सरकार द्वारा स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए जल्द एक्ट लागू करने की मांग को लेकर ऑल उत्तराखंड पैरंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश उनियाल के नेतृत्व में जिला अधिकारी देहरादून से मिला। एसोसिएशन ने मांगों को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन...

मछली लूट का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर, के किच्छा में 14 जनवरी को प्रतापपुर में मज़दूरों को बंधक बनाकर मछली तालाब में हुई लूट का पुलिस द्वारा खुलासा किया है। किच्छा कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुय सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना को अंजाम देने वाले 4 सदस्य फरार चल रहे है पुलिस टीम फरार आरोपियो की गिरफ्तारी...